- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
एकाग्रता बढ़ाने ने के लिए सोहम शाह कर रहे है मेडीटेशन
कंगना रनौत से सीखा था मेडीटेशन करना
हंसल मेहता निर्देशित ‘सिमरन’ क्राइम ड्रामा फिल्म में कंगना रनौत और सोहम शाह मुख्या भूमिका में नजर आये थे । इस फ़िल्म के दौरान सोहम शाह ने अभिनेत्री कंगना रनौत से कुछ अच्छी बातें सीखी उसमे एक है मेडिटेशन करना ।
सोहम ने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए , मेडिटेशन के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा ” मेने सेट पर देखा था कि कंगना बहुत ही शांत और एकाग्र रहती है । बाद में मैने उनका एक वीडियो इंटरव्यू देखा उसमे वह कह रही थी मेडिटेशन करना मेरी आदत है यह मुझे शांत रहने में मदद करता है ।
सोहम आगे कहते है ” मैने भी रोज मेडिटेशन करना शुरू किया है । इससे मेरी जिंदगी में बहुत फर्क पड़ा है । में बहुत शांत हो गया मेरी हड़बड़ाहट कम होगयी ।जैसे एक अच्छे बैट्समैन को क्रिकेट बॉल फुटबाल की तरह बड़ा दिखता है, वैसे आपकी मेडिटेशन से जागरूकता भी बढ़ने लगती है ।इससे एक अभिनेता की आधी समस्या का समाधान पहले ही ,हो जाता है जिससे काम करने में और सहजता आती है।
आप दूसरे एक्टर्स को भी बहुत गंभीरता सुनना शुरू कर देते है। आपका अपने आप पर नियंत्रण बढ जाता है । में रोज मेडिटेशन करता हु आधे घंटे के लिए , मेरी रोजमरा की जंदगी में इससे क्लैरिटी आयी है । यह इस समय मे बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे आपको मानसिक संतुलन बनाने ने सहयोग होगा । मै सभी से मेडिटेश करने को गुजारिश करता करूँगा , विश्वास रखे एक हफ्ते में आप खुद में इस से बदलाव महसूस करेंगे।
सोहम शाह अपने काम के बारे में बहुत चयनात्मक हैं, २००९ में बाबर के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने शिप ऑफ थिसस, गुलाब गैंग, तलवार, तुंबाड़ और वेब-सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया है और कुछ कंटेंट से भरपूर फिल्म का निर्माण भी किया है । वर्क फ्रंट पर , सोहम शाह बिग बुल एक में नजर आएंगे साथ ही वे तुंबाड़ के सह-निर्देशक और लेखक आदेश प्रसाद के कॉमेडी ड्रामा ” बातूनी” में नजर आएंगे ।


