- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
शरद केलकर आगामी फिल्म ‘देजा वु’ में सोलो लीड होंगे
तन्हाजी और लक्ष्मी में अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोर कर वर्ष 2020 सफल रहा अब इसके बाद शरद केलकर एक दिलचस्प प्रोजेक्ट में नजर आयेंगे। अभिनेता एक आगामी फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका नाम देजा वु है। दिलचस्प बात यह है कि वह फिल्म में सोलो लीड है।
सूत्र का कहना है, “शरद फिल्म में एकमात्र किरदार होंगे और अन्य किरदारों की केवल आवाज होगी। फिल्म एक थिएट्रिकल रिलीज होगी, जो इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है।
फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में उत्साहित शरद कहते हैं, “मेरी अगली फिल्म, देजा वू, बहुत खास और विशेष है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एकमात्र फीचर फिल्म है जिसमें एक ही लोकेशन पर एक ही किरदार के साथ शूट किया है, जबकि बाकी किरदारों के केवल वॉइस ओवर होंगे।
फिल्म का निर्देशन अभिजीत वारंग ने किया है, जिनकी पहली फिल्म पिकासो को इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है । मुझे फिल्म की शूटिंग पसंद आई और यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शकों को यह कैस लगेगा ।”


