- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
कंपनी सचिवों ने किया मास्क वितरण
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ICSI इंदौर ब्रांच ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मास्क-अप अभियान की पहल को आगे बढ़ाते हुए जान-जागरण हेतु मास्क एवं SENITYSER का वितरण किया ।
इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस विपुल गोयल ने बताया की मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा शुरू किये गए “मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा” अभियान की पहल को सपोर्ट देते हुए ICSI ने भी लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर चेहरे पर मास्क अभियान शुरू किया है।
इसी की पहली कढ़ी में आज रीगल स्क्वॉयर पर लोगो को मास्क का वितरण किया गया। लोग कोरोना महामारी से बचें इसके लिए दो गज दुरी के साथ साथ हर चेहरे पर मास्क का होना बहुत आवश्यक है एवं कोरोना को हराने के लिए एकजुट होने की जरुरत है। मास्क और फिजिकल डिस्टेंस इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है।
इस अवसर पर कंपनी सचिवों एवं छात्रों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रीगल एरिया में मास्क का वितरण किया एवं लोगो को जागरूक किया।


