- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शेफाली शाह स्टारर विपुल अमृतलाल शाह की ह्मूमन ने 5 अलग कैटेगरी में जीते अवॉर्ड्स
प्रतिभाशाली अभिनेत्री शेफाली शाह अभिनीत विपुल अमृतलाल शाह की मेडिकल थ्रिलर सीरीज ‘ह्यूमन’ इस साल जनवरी में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और अपनी दिलचस्प कहानी से पूरे देश में छा गई। जहां सीरीज ने अपनी रिलीज के साथ ओटीटी स्पेस में एक गहरी छाप छोड़ी, वहीं अब हाल की अवॉर्ड सेरेमनी में इसका खूब जलवा दिखा है। इस सीरीज के लिए डायरेक्टर और क्रिएटर विपुल अमृतलाल शाह को बेस्ट शोरनर का अवॉर्ड मिला हैं।
शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी जैसी पावरहाउस वुमेन परफॉर्म्स से सजी विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी ह्यूमन ने वास्तव में अपनी अद्भुत कहानी के साथ दर्शकों को आकर्षित किया था, जो ह्यूमन ड्रग टेस्टिंग और मेडिकल स्कैम की दुनिया पर फोकस करती है। इस सीरीज ने जैसे अपनी रिलीज़ के साथ धूम मचाई थी, वैसे ही अब इसने 5 अलग-अलग कैटेगरी में द इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स 2022 में अवॉर्ड हासिल किए है। इस सीरीज के एडिटर जुबिन शेख ने हिंदी सीरीज की कैटेगरी में बेस्ट एडिटर अवॉर्ड जीता हैं।
इसके अलावा, स्पेशल कैटेगरी के तहत, प्रोडक्शन डिज़ाइनर, श्रीराम अयंगर, और सुजीत सावंत ने बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, PIXEL D ने बेस्ट VFX के लिए अवॉर्ड जीता, शेफाली शाह को फैन फेवरेट विलेन (फीमेल) के लिए अवॉर्ड दिया गया और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट शोरनर के अवॉर्ड के साथ बड़ी जीत दर्ज कराई।
द इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स 2022 में अवॉर्ड हासिल करने की अपनी खुशी को साझा करते हुए, विपुल ने कहा, “पुरस्कार उस स्पेशल क्रिएटिव वर्क में जाने वाली सभी कड़ी मेहनत की स्वीकृति है। इसलिए मुझे ह्यूमन के लिए बेस्ट शोरनर मिलने की बहुत खुशी है। ह्यूमन एक खास शो रहा है। यह कुछ ऐसा है जहां विषय बेहद अनोखा था और फिर भी इसे लोगों ने इतना प्यार किया है इसलिए यह ऐसा कंटेंट है जिसे कमर्शियल सफलता के साथ बनाया गया है और इसलिए इसे हासिल करने के लिए शोरनर का काम सबसे कठिन है। इसलिए हम बहुत खुश हैं कि हम अपना काम अच्छी तरह करने और इसे पाने में सक्षम रहें।”
विपुल अमृतलाल शाह जूरी के चेयरमैन की जिम्मेदारी के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कारों में बिजी हैं और शेफाली शाह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में लगी हुई हैं, इसलिए समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। आशिन ए शाह सनशाइन पिक्चर्स के सह-निर्माता और प्रतिनिधि के रूप में इस समारोह में शामिल हुए।


