- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रतियोगी अनीश तत्तिकोटा को अपने भाई के साथ हंसी-मजाक करते देख शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को याद आए बहन शमिता के साथ अपने बचपन के पल
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के डांस रियलिटी शो “सुपर डांसर – चैप्टर 4’ ने इस सीजन के अपने “सुपर 13’ प्रतियोगियों को खोज लिया है और अब सभी प्रतियोगियों को कोरियोग्राफर्स के साथ “नचपन का त्योहार’ मनाते हुए देखा जाएगा। इसके जरिए वे खिताब जीतने के लिए एक- दूसरे को कड़ी से कड़ी टक्कर भी देंगे। इस वीकेंड, सुपर डांसर 4 अपने भव्य प्रीमियर एपिसोड का प्रदर्शन करेगा अौर इसमें प्रतियोगी और कोरियोग्राफर पहली बार एक साथ प्रदर्शन करेंगे और इनका प्रत्येक प्रदर्शन भव्य होने का वादा करता है।
सभी नृत्य प्रस्तुतियों के बीच, मुंबई के प्रतियोगी अनीश तत्तिकोटा और कोरियोग्राफर आकाश शेट्टी ने अपने प्रदर्शन से आग लगा दी। उन्होंने “रेस 2’ के रीमिक्स ट्रैक “अल्लाह दुहाई है’ पर परफॉर्म किया। उनके इस शानदार एक्ट को देखते हुए, जज अनुराग बसु ने कहा, “क्या पावर है यार? आउटस्टैंडिंग है। स्वैग है!’ जब आकाश ने खुद को आकाश शेट्टी के रूप में इंट्रोड्यूस किया ताे जज शिल्पा शेट्टी ने उनका नाम सुनते ही कहा, “ये शो का नाम सुपर डांसर से सुपर शेट्टी रखना चाहिए। (हंसते हुए)’
बाद में अनुराग ने आकाश से अनीश को मेंटर करने के\ अनुभवों के बारे में पूछा तो आकाश ने कहा, “मैं अनीश को उसकी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि मैं उसकी वजह से हूं। मैं उसे अपना छोटा भाई मानता हूं। मैं उससे ज्यादा नर्वस था क्योंकि वह इससे पहले दो बार आप सभी के सामने प्रदर्शन कर चुका है पर मेरे लिए यह पहली बार था।’ प्रतियोगी अनीश ने आगे खुलासा किया कि उन्हें ऊंचाई से डर लगता है फिर भी वह अपने गुरु आकाश के प्रोत्साहन और समर्थन के कारण अपने डांस एक्ट में फ्लिप और ट्रिक्स करने में कामयाब रहे।
सभी जजेस से अद्भुत कमेंट्स प्राप्त करने के बाद, मेजबान ऋत्विक ने अनीश के एक प्रशंसक को वीडियो कॉल किया जो उनका बड़ा भाई निकला। अनीश और उनके भाई ने अपने कई रहस्यों का खुलासा किया और दोनों को हंसी मजाक करता देख जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने छोटी बहन शमिता के साथ अपने बचपन के दिनों के अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा, “शमिता और मैं बहुत ज्यादा लड़ाई करते थे, शायद उम्र के फासले के कारण। एक बच्चे के रूप में, एक भी ऐसी चीज नहीं थी जो शायद मैं शमिता पर न फेंकी हो। हमारे पैरेंट्स दोनों काम पर जाते थे और इसलिए एक समय था जब मेरी मां ने मुझे मेरे नानी के घर भेजा और उन तीन महीनों में मैंने शमिता को बहुत याद किया। मुझे लगता है कि इस शो के कारण, अनीश और उसका भाई एक-दूसरे को मिस करने लगेंगे। कहते हैं, दूरी दिलों को मजबूत बनाती है।’ जज अनुराग बसु ने भी अपने भाई अभिषेक के साथ अपने बचपन की यादों को साझा किया।


