- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
राहगीरों को बंदूक दिखाकर लूटते थे मोबाइल
हीरा नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. राहगीरो से मोबाईल लूट व वाहन चोरी करने वाले 2 बदमाशों को हीरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी राहगीरों को बंदूक दिखाकर मोबाइल लूटते थे. साथ ही वाहन चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे. आरोपियो के कब्जे से लूटे गये 5 मोबाईल, 1 पिस्टल व चोरी की 2 मोटर साईकले बरामद की गई.
जानकारी के अनुसार हीरानगर पुलिस टीम आम वाला चौराहा सुखलिया पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान टीम ने मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 09 एमएक्स 1733 पर दो लडकों को संदिग्ध अवस्था में पकडा. वाहन के दस्तावेज के संबंध मे पूछताछ करने पर वे दस्तावेज नहीं बता पाए. संदेहियो का हुलिया एक प्रकरण के आरोपियो से मेल खाने से पूछताछ करने पर बापट चौराहे के पास सर्विस रोड पर मोटर साइकल से मोबाइल फोन पिस्टल दिखाकर लूटना स्वीकार किया.
साथ ही अन्य स्थलों से भी मोबाइल फोन की लूट करना व अन्य थाना क्षेत्र से भी वाहन चोरी करने की जानकारी दी. अभियुक्त विशाल पिता अशोक नानेरिया (20) निवासी नई बस्ती निरंजनपुर और अंकित पिता संजय गोस्वामी (20) निवासी बापू गाँधी नगर ने थाना क्षेत्र से तथा शहर के अन्य थाना क्षेत्रों से चुराई गयी मोटर साइकलो से उक्त वारदात घटित की है.
आरोपियो के कब्जे से 2 मोटर साईकल, 1 मैस्ट्रो स्कूटर, 5 मोबाइल फोन, 1 देशी पिस्टल बरामद किए गए. चोरी गये वाहनो का मिलान करने पर थाना हीरानगर में चोरी गयी मोटर साइकल का और अन्य मोटर साइकल की तलाश करने पर थाना विजय नगर से चोरी होने की जानकारी मिली.


