- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
शिवशक्ति महारूदाभिषेक जारी
इंदौर. संजय शुक्ला मित्र मंडल द्वारा आयोजित शिवभक्त महारूद्राभिषेक के तहत गुरूकृपा वाटिका में चल रहे महारूद्राभिषेक में गुरूवार को 1600 दंपतियों ने भगवान शिव का पंच द्रव्यों से ओम नंम: शिवाय के बीज मंत्र के साथ अभिषेक किया और भगवान शिव से सुख समृद्धि का आर्शीर्वाद मांगा.
पवित्र श्रावण महा में संपूर्ण क्षेत्र शिव भक्ति में लीन हो गया है प्रतिदिन अभिषेक स्थल पर 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन एवं पूजन हेतु इतनी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है कि परिसर में पांव रखने की भी जगह नही मिल रही है. महारूद्राभिषेक के लिए दंपतियों की भारी भीड उमड रही है, इस कारण अब इस का पंजीयन फिलहान रोकना पडा है रविवार को पांच दिवसीय महारूद्राभिषेक का समापन होगा।


