- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोरोना में शादी के दृश्यों की शूटिंग करना बड़ी चुनौती: अपर्णा दीक्षित
मुंबई. प्यार की लुका छुपीसीरियल अभिनेत्रीअपर्णा दीक्षित का कहना है कि कोविड महामारी के समय में शादीके लंबे-चैड़े सीक्वेंसकी शूटिंग करना एक चुनौतीबन गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने शो प्यार की लुका छिपी के लिए एक वेडिंग सीक्वेंस शूट किया है।
अपर्णा दीक्षितने कहा, “दुल्हन की भारी पोशाक, अतिरिक्त मेकअप, गहने और मुश्किल हेयर स्टाइल के कारण शादी के सीन शूट करना सामान्य रूप से कठिन होता है और आमतौर पर ये सीन काफी देर तक चलते हैं। ऐसे में आप बार-बार अपने मेकअप-ज्वैलरी को हटा नहीं सकते। कोविड –19 स्थिति में ऐसे सीन करना और मुश्किल हो गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे बार-बार टच-अप कराने से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है। मैं मेकअप आर्टिस्ट या हेयर स्टाइलिस्ट को बार-बार टच-अप के लिए नहीं बुला सकती क्योंकि इस समय सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। भारी दुल्हन की पोशाक, गहने और मेकअप के साथ-साथ मुझे सुरक्षा के लिए हर समय अपना मास्क पहनना पड़ता है।“
अभिनेत्री ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में हमें किसी भी तरह की चुनौतीपूर्ण या असहज स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम चिलचिलाती गर्मी से लेकर बारिश में भीगने तक में शूटिंग करते हैं। इसे भी मैं एक चुनौती के तौर पर ले रही हूं।”
अपर्णा दीक्षित ने याद किया कि किस तरह सेट पर हर छोटे-बड़े प्रॉप यहाँ तक कीफूलों तक को साफ किया जाता था। सेट की सजावट एक ही दिन में कुछ घंटों के भीतर की गई थी। कोविड -19 के पहलेयह सब पूरी रात काम करते थे क्योंकि क्रम एक सामान्य भारतीय शादी के रूप में विस्तृत थी।
मेरे बाल, मेक-अप, कॉस्टयूम में आधे से भी कम समय लगता था, अन्यथाअबयह अधिक समय लेता। साथ ही, केवल मुख्य कलाकारों और कुछ जूनियर कलाकारों के साथ दल को उपस्थित होने की अनुमति दी गई है।
अपर्णा दीक्षित अपने रास्ते में आने वाली किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने में विश्वास रखती हैं।
अपर्णा दीक्षित को प्यार की लुका छुपीमें देखा जा सकता है जो इस समय दंगल टीवी पर प्रसारित हो रहा है।


