- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 76 सौ पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है. 91 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 76सौ के पार हो गया और कुल संख्या 7646 हो गई. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 315 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1815 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1698 निगेटिव और 91 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 17 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 9 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 7646 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 317 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 141562 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 7646 पॉजीटिव निकले. इनमें से 317 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 88 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5235 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2094 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 6 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5445 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


