- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केटीएम बाइकों की खूबियां दिखाई
केटीएम ने की इंदौर में ऑरेंज डे का सफल आयोजन
इंदौर. यूरोपीय रेसिंग के दिग्गज केटीएम ने अपने ग्राहकों और इंदौर के मोटरसाइकिल दीवानों के लिए ‘ऑरेंज डे’ का एक और सफल आयोजन किया। ‘ऑरेंज डे’ का आयोजन केटीएम बाइक्स की दमदार खूबियों का अहसास कराने के लिए किया जाता है। ये केटीएम बाइक मालिकों को अपनी ड्यूक और आरसी बाईकों के ताकत के अहसास के साथ रेसिंग ट्रैक पर दूसरे केटीएम बाइक मालिकों से बातचीत करने का मौका देता है।
लगातार 18 प्रतिष्ठित दाकर रैली टाइटिल सहित विभिन्न श्रेणियों में 295 से ज्यादा वर्ल्ड चौंपियनशिप टाइटिल के साथ रेसिंग केटीएम ब्रांड का अटूट हिस्सा है। इसकी बाइक डिजाइनिंग में ही रेसिंग की सोच साफ नजर आती है। हल्के लेकिन मजबूत पुर्जों के जरिये केटीएम बाइक्स अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ताकत और वजन का अनुपात देती है।
‘ऑरेंज डे’ का आयोजन डीएवीवी, तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड, इंदौर में किया गया। रजिस्टर्ड बाइकर्स के साथ रेसिंग की शुरुआत शाम 4ः30 बजे हुई। इसके साथ ही केटीएम बाइकों की खूबियां बताने के लिए एक एक्सपर्ट के साथ क्लासरूम सेशन भी हुआ। इसके अलावा ट्रैक पर केटीएम बाइकों की खूबियां भी दिखाई गईं ताकि सवार बाइकिंग के अनुभव को और बढ़ा सकें।
200 ड्यूक और आरसी 200 ग्राहकों के लिए अलग-अलग रेस आयोजित की गई। ऑरेंज डे पर शहर के सभी केटीएम मालिकों को आमंत्रित किया गया था। रेस पूरी करने वाले ग्राहकों को केटीएम ब्रांड के सामान और पावर पार्ट जैसे तोहफे दिए गए।

रेसिंग के साथ आयोजन स्थल पर सर्विस कैंप, केटीएम पावर वियर और पावर पार्ट स्टॉल, नाश्ते, संगीत और रोमांच का पूरा माहौल तैयार किया था।
इस मौके पर श्री अमित नंदी, प्रेसिडेंट-प्रोबाइकिंग, बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा, “रेसिंग केटीएम ब्रांड में पूरी तरह समाई है। हम चाहते हैं कि केटीएम बाइक मालिक रेसिंग ट्रैक पर केटीएम बाइकों की काबिलियत की सराहना करें।
हर बड़े शहर में ‘ऑरेंज डे’ का आयोजन किया जता है। अगले कुछ महीने में हम ये आयोजन और बढ़ाएंगे। केटीएम एक्सक्लूसिव प्रीमियम ब्रांड के तौर पर प्रतिष्ठित है। हम केटीएम से जुड़े लोगों को केटीएम की खास अनुभव का अहसास करने का मौका देना चाहते हैं।”
अब तक अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, बंग्लुरु, चेन्नई, मुंबई, कोच्चि और कई अन्य शहरों में ‘ऑरेंज डे’ का आयोजन हो चुका है। भारत के दूसरे बड़े शहरों में भी केटीएम ‘ऑरेंज डे’ आयोजित की जाएगी


