- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर मैरियट होटल में राजस्थानी फूड फेस्टिवल
खम्मा घणी रंगीलो राजस्थान का आनंद लें, इंदौर मैरियट होटल में
इंदौर. विभिन्न व्यंजनों और अपनी सेवाओं के लिए मशहूर, इंदौर मैरियट होटल लजीज व्यंजनों के शौकीन शहरवासियों के लिए लेकर आ रहा है राजस्थानी फूड फेस्टिवल। यह फूड फेस्टिवल 5 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल 2019 तक जारी रहेगा। इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में मेहमान प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक राजस्थानी थाली एवं शाम 7:30 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक राजस्थानी जायकों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
होटल के प्रमुख रेस्तरां इंदौर किचन में आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में जयपुर के प्रसिद्ध शेफ, राम सिंह राठौर अपने हाथों से तैयार किए गए लाजवाब राजस्थानी व्यंजनों से मेहमानों को राजस्थान की खुशबू से परिचित करवाएंगे। इस फूड फेस्टिवल में मेहमानों को स्वादिष्ट राजस्थानी थाली परोसने के लिए विशेष रूप से वे इंदौर आए हैं। यहाँ मेहमान उन सभी व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकेंगे, जो राजस्थान की खास परंपरा, स्वादिष्ट भोजन और संस्कृति को बयां करते हैं।
शेफ राम सिंह राठौर मूल रूप से राजस्थान के हैं और मारवाड़ क्षेत्र के राजस्थानी व्यंजनों को बनाने में माहिर हैं। उन्होंने ‘ले मेरिडियन कोच्चि, केरल, वेस्टिन पुणे, वेस्टिन लैंगकावी, शेरेटन बैंगलोर’ में कई राजस्थानी फूड फेस्टिवल्स किए हैं। राम सिंह राठौर ने अपनी करियर की यात्रा राजस्थान के राजाओं के शाही रसोइयों (महाराज) के साथ काम कर के शुरू की थी और उन्हें उनके साथ काम करने का अच्छा अनुभव है।
राजस्थानी फूड फेस्टिवल के बारे में देवेश रावत जनरल मैनेजर, इंदौर मैरियट होटल ने बताया– “राजस्थानी भोजन अपने विशेष स्वाद और उसकी पौष्टिक गुणवत्ता के अद्भुत मिश्रण के लिए जाना जाता है। साल के इस महीने में राजस्थानी त्यौहार गणगौर आता है इसलिए हमने इंदौर के शहरवासियों के लिए राजस्थानी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। इस फ़ूड फेस्टिवल में मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए हम राजस्थान के प्रसिद्ध पपेट शो, लाइव कालबेलिया डांस, लाइव मेकिंग ऑफ़ लाक की चुडियाँ और कच्ची घोड़ी डांस का भी आयोजन कर रहे है।
व्यंजनों की बात की जाएं तो यहां लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन जैसे की दल बाटी चूरमा, पापड़ मेथी का साग, चक्की का साग, केर सांगरी, पिथोड़ का साग, काबुली पुलाओ, जयपुरी कड़ी, बाजरे का खिचड़ा,गट्टे का साग, दाल पंचमेल और नॉन वेज में लाल मांस, अंगारा मुर्ग टिक्का, उदयपुरी सबुत मुर्ग आदि कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है। मिनी घेवर, मिश्री मावा बर्फी, केसरी फिरनी, चिरौंजी मखाने की खीर जैसे कई मुंह में पानी लाने वाले डेज़र्ट उपलब्ध रहेंगे।
इस फ़ूड फेस्टिवल में सोमवार से शुक्रवार बुफे की कीमत 1199/- रूपये प्लस टैक्सेस रहेगी। साथ ही आप राजस्थानी वेज और नॉन वेज थाली का लुत्फ़ उठा सकते है, वेज थाली की कीमत 800/- रूपए और नॉन –वेज थाली की कीमत 1000/- रूपए होगी ।


