- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
काबुनी ने अपनी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की सोच को बढ़ावा देने के लिए श्रेयस अय्यर को सुपर कोच बनाया
मुंबई, जून 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नई दिशा देने वाले एआई-संचालित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने आज भारत के सबसे दमदार बल्लेबाज़ों में से एक, श्रेयस अय्यर, को सुपर कोच के रूप में शामिल करने की घोषणा की।
श्रेयस अय्यर अब काबुनी के सुपर कोचेस की बढ़ती सूची का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें सौरव गांगुली, शेन वॉटसन और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज शामिल हैं। ये चारों 7 जून को मुंबई में होने वाले काबुनी शोकेस में उपस्थित रहेंगे, जहाँ काबुनी अपने प्लेटफॉर्म और भारत में स्कूलों, अभिभावकों तथा उभरते क्रिकेटर्स के लिए उपलब्ध अवसरों को औपचारिक रूप से पेश करेगा।
इस लॉन्च का प्रमुख आकर्षण “वॉन्ट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?” नाम का नया राष्ट्रीय युवा क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसकी शुरुआत जून में होना निर्धारित है। 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेटर इसमें हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी काबुनी की तकनीक के जरिए अपना हुनर दिखाएँगे और श्रेयस अय्यर की टीम में खेलने का मौका हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे। इस चयन प्रक्रिया में काबुनी के रियल-टाइम फीडबैक टूल्स अहम् भूमिका निभाएँगे।
काबुनी खिलाड़ियों की गतिविधियों और गेंद से जुड़े आँकड़ों को रियल-टाइम में ट्रैक करता है और उन्हें वॉइस, वीडियो तथा विजुअल गाइडेंस के माध्यम से व्यक्तिगत फीडबैक प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म ‘1% इम्प्रूवमेंट’ की सोच पर आधारित है, जहाँ छोटे-छोटे सुधार समय के साथ बड़े बदलाव में बदल जाते हैं। बायोमैकेनिक्स और मोशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए काबुनी ऐसी कोचिंग को हर स्तर के खिलाड़ियों तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है, जो पहले सिर्फ शीर्ष स्तर के क्रिकेटर्स को ही उपलब्ध होती थी।
दिग्गज सुपर कोचेस की यह मजबूत टीम काबुनी के उस लक्ष्य को और मजबूती देती है, जिसके तहत वह हर स्तर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेट कोचिंग की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एक और क्रिकेट दिग्गज के जुड़ने के साथ काबुनी विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव और आधुनिक तकनीक को एक मंच पर लाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है।
काबुनी के सुपर कोच श्रेयस अय्यर ने कहा, “आज भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और सही फीडबैक की। खिलाड़ी जहाँ हैं और जहाँ पहुँचना चाहते हैं, उसके बीच का अंतर बहुत छोटा होता है। काबुनी इसी अंतर को कम करने का काम करता है। यह युवा खिलाड़ियों को ऐसे साधन देता है, जिससे वे अपने खेल को और तेजी से निखार सकें।”
काबुनी के संस्थापक और सीईओ निमेश पटेल ने कहा, “श्रेयस अय्यर आधुनिक क्रिकेटर्स की पहचान हैं। वे होनहार हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं और हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी सोच काबुनी के विजन से बखूबी मेल खाती है। हमारा लक्ष्य ऐसे क्रिकेटर्स तैयार करना है, जो तकनीकी रूप से मजबूत होने के साथ मानसिक रूप से भी आत्मविश्वासी हों और हर परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”
काबुनी लगातार अपने दायरे का विस्तार कर रहा है और श्रेयस अय्यर का जुड़ना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी तकनीक की मदद से ऐसा कोचिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतर मौका दे सके।


