- Netflix’s Vir Das: Fool Volume Nominated At The International Emmy Awards 2026
- Suhail Nayyar spills the beans on his physical transformation and role for Udta Teer!
- एलजी इंडिया ने शानदार परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा और आकर्षक डिज़ाइन वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की
- हर सफर का भरोसेमंद साथी: अरिस्टोक्रेट सोलाना
- नर्मदापुरम रोड पर पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ होमलेन ने किया भोपाल में प्रवेश
सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने मचाया धमाल, टीजर को मिले 5.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई फैंटेसी लोककथा पर आधारित फिल्म ‘द वन’ के टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई जोड़ी को पहली बार एक ऐसे रहस्यमयी और काल्पनिक लोककथा की दुनिया में देखा जा रहा है, जो इससे पहले बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिली। फिल्म के टीजर को अब तक 5.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह सभी भाषाओं में यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत ‘द वन’ का टीजर रहस्य, प्राचीन मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी एक अनोखी दुनिया की झलक दिखाता है। टीजर में वैन देवी की शक्ति को शानदार तरीके से दिखाया गया है, जिसे ‘अयिगिरी नंदिनी’ की प्रभावशाली धुन और संगीत का साथ मिलता है। इसके अलावा, पहली बार बड़े पर्दे पर छठ पूजा को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म की पारंपरिक मान्यताओं और विश्वासों से जुड़ी पृष्ठभूमि को भी इससे मजबूती मिलती है।
यह फिल्म फैंटेसी लोककथा को ऐसे बड़े स्तर पर पेश करती है, जैसा बॉलीवुड की व्यावसायिक फिल्मों में बहुत कम देखने को मिलता है। फिल्म की दुनिया को खास तौर पर बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टीजर को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया और लगातार बढ़ते व्यूज ने फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है। अब दर्शकों के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
देश के कुछ अलग तरह की कहानियां कहने वाले रचनाकारों के साथ मिलकर ‘द व्वान’ एक ऐसी व्यावसायिक फिल्म लेकर आ रही है, जो भारतीय लोककथाओं को एक नई सिनेमाई दुनिया में पेश करने की कोशिश करती है। इस फिल्म के पीछे टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर साथ आए हैं। फिल्म की कहानी लोककथा और फैंटेसी से जुड़ी है, लेकिन इसमें रोमांच, रहस्य और हास्य को भी शामिल किया गया है, जो इसे पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर फिल्म बनाता है। फिल्म की दुनिया को सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रखा गया है। ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नाम की कॉमिक बुक के जरिए भी दर्शकों को इस बड़ी लोककथा और इसकी दुनिया से परिचित कराया जा रहा है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की इकाई बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत और टीवीएफ तथा 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से बनी ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। मनु आनंद फिल्म के डीओपी और विजुअल डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।
‘द व्वान’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बड़े पर्दे पर फैंटेसी और लोककथा की एक शानदार दुनिया का अनुभव देने का वादा करती है, जहां बेहतरीन दृश्य, संगीत, रहस्य और बड़े स्तर पर तैयार की गई कहानी मिलकर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएंगे, जिसका हिस्सा बनने की वे इच्छा करेंगे।


