- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ऋतिक रोशन के उदार योगदान के लिए सिन्टा जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा धन्यवाद!
कोरोनोवायरस महामारी के साथ पूरा देश ठहरा सा गया है और ऐसे में लाखों लोग सोच रहे हैं कि वे लॉकडाउन की इस स्थिति में अपनी जरूरी आवश्यकताओं को कैसे पूरा करेंगे। इस तरह की तंग स्थिति में, ऋतिक रोशन ने इस बार सिने और टीवी कलाकारों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से समर्थन प्रदान करने के लिए कदम आगे बढ़ाया है, जो फिल्मों व टीवी धारावाहिकों की शूटिंग के कारण सबसे मुश्किल हालातों से गुज़र रहे हैं।
प्रत्येक बीतते दिन के साथ स्थिति ओर भी विकट होती जा रही है, ऐसे में ऋतिक द्वारा ज़रूरतमंद लोगों को आवश्यक चीज़े दान करने का उनका यह परोपकार प्रयास बेहद सम्मानजनक हैं। सिन्टा के प्रमुख और महासचिव सुशांत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुपरस्टार को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद कहा है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दोनों की फिल्म लक्ष्य से अपने प्रसिद्ध देशभक्ति गीत का जिक्र किया है।
वे लिखते है, “कंधों से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं !!’ A big shoutout to my friend @iHrithik for his generous contribution to help our fraternity @CintaaOfficial”
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने चिंता व्यक्त करते हुए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। समय-समय पर, ऋतिक ने आवश्यक प्रयास लेते हुए समर्थन और फंड्स के साथ मदद की है, जिसका उद्देश्य बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था करके राष्ट्र के लोगों की सहायता करना है और साथ ही जरूरतमंदों लोगों के लिए 1.2 लाख से अधिक पौष्टिक भोजन की सुविधा भी प्रदान की है।
एक वैश्विक समुदाय के रूप में, हम सभी को इस स्थिति से लड़ने के लिए एक साथ आने की जरूरत है और ऋतिक का यह कदम निश्चित रूप से हमारे देश के लोगों के लिए मददगार रहा हैं। यही वजह है कि ऋतिक रोशन को अपने प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और वह सही मायनों में कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल है।
https://twitter.com/sushant_says/status/1250336606503886852?s=20


