- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसएमबी नियोबैंक फ्लोबिज़ ने मनोज बाजपेयी को मायबिलबुक का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया
मनोज बाजपेयी अगले एक साल तक सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ब्राण्ड के ‘बिजनेस को लो सीरियसली’ कैम्पेन में नजर आएंगे
भारत, अक्टूबर, 2021: भारतीय एसएमबी के लिये तेजी से बढ़ रहे नियोबैंक फ्लोबिज़ ने आज पद्मश्री विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है। बेंगलुरू स्थित इस फिनटेक का लक्ष्य एसएमबी सेक्टर में अपनी पहुँच को बढ़ाना और अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट मायबिलबुक को अपनाये जाने में तेजी लाना है। मायबिलबुल इस्तेमाल में आसान एक जीएसटी बिलिंग एवं अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है और मनोज बाजपेयी इसके ब्राण्ड एम्बेसेडर हैं।
फ्लोबिज़ विज्ञापन फिल्मों का एक सेट रिलीज करेगा, जिनमें से पहली 24 अक्टूबर 2021 को लॉन्च होगी। इसमें मनोज बाजपेयी एक बिजनेसमैन बनेंगे और रोजाना की उन समस्याओं पर व्यंग्य करेंगे, जो अपने उद्यमों को चलाने में व्यवसाय मालिकों को होती हैं, खासकर जैसे इनवॉइसिंग, पेंडिंग रिसीवेबल्स (लंबित लेनदेन) का कलेक्शन और इनवेंटरी मैनेजमेंट। ‘बिजनेस को लो सीरियसली’ कैम्पेन दिखाता है कि डिजिटल सॉल्यूशंस कैसे एक छोटे बिजनेस में परफॉर्मेंस को सुधार सकते हैं और ग्रोथ की ताकत दे सकते हैं। टिल्ट ब्राण्ड सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित यह कैम्पेन कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव होगा, जैसे ओटीटी, टीवी, ओओएच, सोशल मीडिया, वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्लीकेशंस।

गठजोड़ पर अपनी बात रखते हुए, जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, “हम रोजाना जिन उत्पादों एवं सेवाओं का उपभोग करते हैं, उनमें से ज्यादातर की पेशकश हमारे देश के छोटे और मझोले बिजनेस द्वारा की जाती है। हालांकि, समर्पित डिजिटल टूल्स और फाइनेंशियल सर्विसेस के मामले में यह एसएमबी ऐतिहासिक रूप से कम सेवा प्राप्त करते रहे हैं। और इसलिये, मैं एसएमबी के विकास को तेज करने के फ्लोबिज़ के मिशन से निजी तौर पर बहुत प्रभावित हुआ, क्योंकि वे अपने प्रोडक्ट मायबिलबुक के जरिये तकनीकी समाधान और तैयार सेवाएं दे रहे हैं। खासकर कोविड-19 महामारी के बाद से व्यावसायों के लिये डिजिटल बनने की जरूरत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है और मायबिलबुक इस जरूरत को पूरा करने के लिये सबसे सटीक एप्लीकेशंस में से एक है।‘’
उन्होंने आगे कहा, “जब फ्लोबिज़ की टीम अपने ‘बिजनेस को लो सीरियसली’ कैम्पेन के साथ मेरे पास आई, तब इसको लेकर मेरी दिलचस्पी तुरंत जाग गई। स्क्रिप्ट्स चतुराई से भरी और मजेदार थीं, प्रोडक्शन टीम की अपनी प्रतिष्ठा है और कंपनी के मिशन में गंभीरता है। उनके ब्राण्ड को प्रमोट करने के लिये उनका साथी बनकर मैं खुश हूँ।‘’
फ्लोबिज़ के को-फाउंडर और सीईओ राहुल राज ने कहा, “बिजनेस को लो सीरियसली’ कैम्पेन मायबिलबुक ब्राण्ड को प्रासंगिक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में हमारा पहला कदम है। यह कैम्पेन देश के महत्वाकांक्षी व्यवसाय मालिकों पर लक्षित है। अपने मिशन के प्रचार के लिये हम श्री मनोज बाजपेयी के साथ साझेदारी करके बहुत उत्साहित हैं। इस तरह, हम अगले एक साल तक छोटे कारोबारी समुदाय को अपने मिशन और इस उत्पाद के मूल्य प्रस्ताव के बारे में बतायेंगे। मनोज का करिश्मा और लोगों के बीच उनका आकर्षण और साधारण-सी शुरूआत के बाद आलोचकों से भी तारीफ पाने तक का उनका प्रेरक सफर निश्चित रूप से एसएमबी को अपने से मिलता-जुलता लगेगा। इतने प्रतिभाशाली कलाकार के साथ हमारी टीम को काम करने में बहुत आनंद आया, क्योंकि वे अपने काम में बड़ी लगन और दृढ़ता रखते हैं।”
टिल्ट ब्राण्ड सॉल्यूशंस के को-फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर श्रीराम अय्यर ने कहा, “फ्लोबिज़ की टीम शुरूआत से ही ब्रीफ को लेकर बहुत स्पष्ट थी। बतौर ब्राण्ड वे असल में एसएमबी की ताकत और हमारी अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव पर यकीन रखते हैं। इन बिजनेस मालिकों की महत्वाकांक्षाएं बड़ी और परिचालन मजबूत है, लेकिन उन जरूरी तकनीकी टूल्स की कमी है, जो बड़ी कंपनियों और कॉर्पोरेशंस के पास उपलब्ध हैं। इस प्रकार हमें पता चला कि मायबिलबुक जैसे शक्तिशाली सॉफ्टवेयर को अपनाकर एसएमबी मालिकों को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिये सही दिशा में जाने की जरूरत है।
मनोज बाजपेयी के साथ तीन फिल्मों की अपनी सीरीज में, हमने ‘बिजनेस को लो सीरियसली’ को मुख्य थीम बनाकर मायबिलबुक के लिये एक नये कैम्पेन को लॉन्च करने की स्पष्टता पाई है। मनोज जैसे अनुभवी एक्टर का साथ मिलने पर हम सुनिश्चित करना चाहते थे कि उनकी बेजोड़ व्यंग्यकला का पूरा इस्तेमाल हो, जिसके लिये उन्हें जाना जाता है। हम ऑडियंस को बताना चाहते थे कि बिजनेस चलाना मजाक नहीं है और बिजनेस का पैमाना बढ़ाने के लिये एसएमबी के मालिकों और उद्यमियों को मायबिलबुक जरूर अपनाना चाहिये, ताकि अपने उद्यमों की पूरी क्षमता को सफलतापूर्वक साकार कर सकें।”
जनवरी 2020 में लॉन्च हुए मायबिलबुक को 6 मिलियन से ज्यादा व्यवसायियों ने इनवॉइसेस को डिजिटाइज करने, बुककीपिंग को स्ट्रीमलाइन करने और वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने के लिये डाउनलोड किया है। यह सरल, लेकिन कमाल का बिजनेस सॉफ्टवेयर व्यवसायियों की पसंदीदा साथी बन चुका है, जिसके पास एक मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स है, जो मायबिलबुक पर हर महीने 1.1 बिलियन डॉलर के लेनदेन दर्ज करते हैं। फ्लोबिज़ के तेज विकास के कारण उसके लिये इस साल एक के बाद के दो फंड रेजिंग हुई हैं- सितंबर 2021 में सिकोइया कैपिटल इंडिया और यूएस के थिंक इनवेस्टमेंट्स द्वारा सीरीज बी में 31 मिलियन डॉलर और मार्च 2021 में एलीवेशन कैपिटल और मौजूदा निवेशकों द्वारा सीरीज ए में 10 मिलियन डॉलर। कंपनी अगले छह महीने में अपनी इंजिनियरिंग, प्रोडक्ट और डाटा टीमों के लोगों की संख्या को तीन गुना बढ़ाना भी चाहती है, क्योंकि उसे मा
यबिलबुक के लिये और भी फीचर्स विकसित करने उन्हें पेश करना है।
मनोज बाजपेयी के अभिनय से सजी यह सभी विज्ञापन फिल्में फ्लोबिज़ और मायबिलबुक के सभी सोशल हैण्डल्स पर भी रिलीज होंगी।
यूट्यूब- https://www.youtube.com/c/FloBizOfficial
फेसबुक- https://www.facebook.com/mybillbook.in
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/mybillbookofficial/


