- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
“पढ़ाई और खेल के प्रति जुनून से मुझे अपनी बुनियाद मजबूत करने में मदद मिली है”- BUJY’S के छात्र रायमत सिंह
पढ़ाई के साथ सही संतुलन बनाते हुए हासिल किया 4 अलग-अलग खेलों में उल्लेखनीय रिकॉर्ड
इंदौर. इंदौर के रायमत सिंह कहते है कि “सीखना मेरा जूनून है। यह एक निरंतर प्रक्रिया है और पढाई के साथ-साथ पढ़ाई से अलग विभिन्न गतिविधियों की कोशिश करने से मुझे सही कदम उठाने में मदद मिलती है। BYJU’S छात्र और इंदौर के ‘खेल-प्रेमी’ रायमत “हर फन के खिलाड़ी और अनेक फन के उस्ताद’ वाली कहावत के प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य, जिला और अर्ध-राष्ट्रीय स्तर पर क्रमशः11.68 सेकंड में 100 मीटर की दौड़, बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में रिकॉर्ड के साथ इस बच्चे ने विविध उपलब्धियाँ हासिल की है। वह पढ़ाई और अपनी रुचि के बीच एक मजबूत संतुलन बनाये रखने में विश्वास रखते हैं। BYJU’S के साथ रायमत न केवल शैक्षणिक और अपनी संज्ञानात्मक कुशलता बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपने समग्र दृष्टिकोण को बेहतर बनाने के लिए खेल आधारित उदाहरणों का भी उपयोग कर रहे हैं।
रायमत के लिए छोटी उम्र में की गई शुरुआत उनकी ठोस लगन, विश्वास और दृढ़ अभ्यास के फलस्वरूप प्रतिस्पर्धा के स्तर तक पहुँच गई। वह कड़ी मेहनत और धैर्यपूर्वक अभ्यास में गहरा विश्वास रखते हैं। उन्हें अभी तक की शिक्षाओं के दम पर अपनी जीत का रास्ता खुद तय करना अच्छा लगता है। रायमत पक्के योजनाकार हैं और अपनी दैनिक कार्यों में पढ़ाई से अलग गतिविधियों को भी शामिल करते हैं। वे इन गतिविधियों के साथ BYJU’S के शिक्षण सत्रों में व्यस्त रहना पसंद करते हैं।
BUJY’S के छात्र रायमत सिंह ने अपने अनुभव के बारे में बताया कि, “मेरी इच्छा-शक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता ने मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। मेरे माता-पिता ने भी मेरे हर काम में पूरा विश्वास रखकर मुझे हर कदम पर अपने सपनों का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया है। दूसरी ओर, BUJY’S की शिक्षण प्रक्रिया मेरी शैक्षणिक अवधारणाओं की बेहतर समझ के लिए एक बूस्टर रही है। इसके प्रभावशाली वीडियो से पूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने में मदद की है, जिससे मुझे नयी रूचि हासिल करने का समय मिला है। मुझे वास्तव में गणित का कभी शौक नहीं था, लेकिन BYJU’S के साथ मैं इसे बेहतर ढंग से समझने में सक्षम हुआ और मेरे ग्रेड में भी सुधार हुआ है।”
BYJU’S के चीफ कन्टेंट ऑफिसर, विनय एमआर ने कहा कि, “BYJU’S में हम छात्रों को सैद्धांतिक समाज और बेहतर शिक्षण के साथ सशक्त बनाने वाले गुणवत्तापूर्ण कंटेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मूल्य प्रस्ताव हमारे नवोन्मेषी कंटेंट संचार में दिखाई देता है जहाँ विविध पृष्ठभूमि के विशेषज्ञ एक साथ मिलकर छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण का उत्तम अनुभव प्रदान करते हैं। छात्रों को BYJU’S को अपना लर्निंग पार्टनर बनाते हुए देखना मुझे प्रेरित करता है। रायमत जैसे छात्रों की सफलता की कहानियाँ सार्थक और विशिष्ट कंटेंट बनाने के हमारे निरंतर प्रयास के लिए एक प्रेरणा हैं, जिनसे छात्र सक्रिय और तेजी से सीखने वाले बन जाते हैं।”


