- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
सोशल ग्रुप और स्वच्छता प्रेमी जनता ने पेश की जीरो वेस्ट जत्रा की अनूठी मिसाल
जत्रा में तीन दिनों में अनुमानित 6 लाख से ज्यादा आगंतुक हुए सम्मिलित
अगले साल 11, 12 एवं 13 अक्टूबर 2025 को फिर मिलने के वादे से विदा हुई जत्रा
मुंबई के कलाकारों ने दी लावणी की आकर्षक प्रस्तुतियां, हजारों लोग उमड़े
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा में रविवार को समापन पर इंदौरियो का हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा यह जत्रा पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर आयोजित किया गया था। इसका समापन रविवार हुआ । इन तीन दिनो में छह लाख से ज्यादा इंदौरी सम्मिलित हुए।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हमारे द्वारा इस वर्ष भी जत्रा 100% जीरो वेस्ट था। इस आयोजन में 100% बायोडिग्रेबल आइटम फूड से संबंधित प्लेट ग्लास सहित अन्य का इस्तेमाल किया गया। शाम 6 बजे तक करीबन 8440 किलो गीले कचरे की खाद एवं बायोडिग्रेडेबल सूखा कचरा 5700 किलो कचरा कंपोस्ट किया गया। इस तरह से कुल 9 टन के करीब कचरा रीसायकल किया गया ।
जत्रा में 20 से ज्यादा कलेक्शन काउंटर बनाए गए थे जिनमें सूखा और गीला कचरा अलग-अलग किया जा रहा था। सूखे गीले कचरे की खाद बनाकर नगर निगम को सौंप दी गई है।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि सुबह 11 बजे से ही लोगो का आना शुरू हो गया था, इंदौरवासियो ने दीपावली की खरीददारी खूब की। इंदोरवासियो का जमावड़ा और बढ़ गया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इंदौरवासी ने गृह साज-सज्जा, सहित अन्य उत्पाद की खूब खरीददारी की।

इन तीन दिनो में ट्रेड जोन में अनुमानित 4.16 करोड़ का व्यापार हुआ, जत्रा में तकरीबन 6 लाख से ज्यादा लोग सम्मिलित हुए, फूड जोन में भी इंदौरियों ने मराठी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इन फूड जोन में भी काफी अच्छा प्रतिसाद मिला।
जत्रा की विशेषता रही है कि हमेशा महिलाओ को स्वावलंबन बनाना और उनको प्रेरित करना। इसी कड़ी में एम ड़ी एच जत्रा के समापन के अवसर पर पुणे महाराष्ट्र की एक महिला प्रतीक्षा तोंडवलकर पधारी जिन्होंने स्टेट बैंक में एक सफाई कर्मी की हैसियत से अपनी विषम परिस्थितियों से जूझते हुए ए जी एम के पद से रिटायर्ड हुए है।
जत्रा के सफल आयोजन हेतु संस्था के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने इंदौर वासियों के प्रति आभार माना साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन,नगर निगम, मीडिया का आभार भी जताया। और अगले साल 10 से 12 अक्टूबर 2025 को फिर जत्रा में मिलने के वादे के साथ जत्रा ने विदा ली।
शनिवार रात को बारिश होने के कारण जत्रा के आयोजन स्थल पर हुई अव्यवथा को मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट ने पूरे परिसर में चूरी डालते हुए समतल किया और फूड स्टॉल के आगे लकड़ी के प्लेटफॉर्म तैयार करवाया जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहे जिनमे पुरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवडी, सोलकढी, आदी विविध व्यंजनो को परोसा गया जिसे इंदौरियो ने खूब शौक से हर जायके का आनंद उठाया।

संकेता देशकुलकर्णी एवं सुप्रिया पुंडलिक ने बताया कि इंदौरीयो ने हैंडीक्राफ्ट आइटम जिसमे गृह साज सज्जा, दीपावली डेकोरेशन, इसके अलावा हस्त निर्मित खाद्य पदार्थ और विशेष कोकन के उत्पाद की भी खूब खरीदारी की। सभी उत्पाद पर जत्रा में विशेष दिवाली ऑफर के तहत छूट दी जा रही है।
मुंबई से आए कलाकारो ने लावणी और मराठी लोक नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी इन कलाकारों की प्रस्तुति ने इंदौरियो का मन मोह लिया।
मराठी व्यंजनों में 18 को प्रथम उकडीचे मोदक, नेहा देशमुख,द्वितीय: बटाटा पुरी गोळा चटणी, अंकिता नायडू और तृतीय :मसाला पातोडी रस्ता पोळी, सुनीता बारगळ को मिला। 19 को प्रथम ओल्या नारळाच्या करंज्या, अनिता भिसे, द्वितीय: कोथिंबीर वडी, चित्रा देवगिरीक और तृतीय: गुलाबजाम,मनीषा होळकर को मिला। 20 को प्रथम प्रियंका पाटील, कळण्याची भाकरी आणि ठेचा, द्वितीय:झुणका भाकर, श्वेता बागदरे, तृतीय:चिरोटे,चंद्रकला बेदर कर को मिला।


