- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
22 अक्टूबर 2024 को होगा यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड का आईपीओ लांच
मुंबई, अक्टूबर, 2024: एडवांस्ड हीट एक्सचेंजर डिवाइस में विशेषज्ञता रखने वाले यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड ने 22 अक्टूबर 2024 को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के साथ कंपनी के पब्लिक होने की घोषणा की है। इस आईपीओ से कंपनी का लक्ष्य अप्पर बैंड पर 2999.56 लाख रुपये जुटाना है, जिसके शेयरों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जा सकें।
कंपनी 50,84,000 नए इक्विटी शेयरों का इश्यू 10 रुपये की फेस वैल्यू पर कर रही है।
इक्विटी शेयर आवंटन:
● क्यूआईबी एंकर हिस्सा – 14,34,000 इक्विटी शेयर तक
● कॉलिफिएड इंस्टीटूशनल बायर्स (क्यूआईबी) – 24,08,000 इक्विटी शेयर तक
● नॉन इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर (एनआईआई) – कम से कम 7,28,000 इक्विटी शेयर
● रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) – कम से कम 16,92,000 इक्विटी शेयर
● मार्केट मेकर – 2,56,000 इक्विटी शेयर तक
आईपीओ से मिले पैसों का उपयोग वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं, ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एंकर हिस्से के लिए बोली सोमवार 21 अक्टूबर 2024 को खुलेगी, यह इश्यू 22 अक्टूबर 2024 से अन्य सभी लोगों की सदस्यता के लिए खुलेगा और 24 अक्टूबर 2024 को बंद होगा।
पिछले 3 दशकों में, यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड ने बिना अपनी इंडस्ट्री में सबसे आगे रहने के लिए बहुत मेहनत की है। उनके ग्राहकों ने हीट एक्सचेंजर उपकरण जैसे: शेल और ट्यूब हीट एक्सचेंजर्स, एयर कूल्ड हीट एक्सचेंजर्स, मरीन हीट एक्सचेंजर्स, मॉइस्चर सेपरेटर, ऑटोमैटिक बैकफ्लश फिल्टर, प्रेशर वेसल्स और प्रोसेस फ्लो स्किड्स आदि देने के लिए उन पर पूरा भरोसा किया है। पर्यावरण और स्थिरता को सबसे ऊपर रखते हुए अपने उपकरणों को सावधानीपूर्वक बनाया है। यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड की स्थापना लोगों को अत्यंत सम्मान के साथ सेवा देने की नींव पर की गई थी और शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेकर और अपने लोगों को प्रेरित करके अपने ग्राहकों की सेवा करने की प्रतिबद्धता जताई थी। यह विस्तार उन्हें पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के लिए और आगे बढ़ने में में मदद करेगा।
यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड के निदेशक श्री योगेश पाटिल ने कहा, “हम अपना खुद का आईपीओ लाने के लिए उत्साहित हैं, यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह आईपीओ हमें यूरोप, यूएसए और एशियाई देशों में विस्तार करके डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विविध ग्राहकों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने की अनुमति देगा। यह आवंटन हमें अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए पसंदीदा विकल्प बनाने के अपने लक्ष्य की दिशा में सेवा और काम करने में मदद करेगा।
यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड के परमानेंट निदेशक श्री विवेक पाटिल ने कहा, “हीट एक्सचेंजर डिवाइस इंडस्ट्री ने अपनी जगह बना ली है और अब हमने सफलतापूर्वक वर्ल्ड लेवल पर अपने ग्राहकों का बेस तैयार किया है। हमारी सफलता केवल हमारे काम के हर पहलू में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की हमारी प्रेरणा से ही हो सकती है। हमने हमेशा एक स्थायी जीवन बनाने की अपनी पहल को सबसे पहले रखा है, जो हमारे ग्राहकों को काफी फायदा पहुँचाता है। इस आईपीओ के साथ हम अधिक से अधिक लोगों की सेवा करके अपनी पहल का विस्तार करना चाहते हैं।” इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड हैं।
इस विकास पर टिप्पणी करते हुए स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के एमडी श्री सुनी न्याती ने कहा, “हमें सार्वजनिक बाजारों में यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड की यात्रा में उनका समर्थन करने में खुशी हो रही है। हीट एक्सचेंजर उद्योग में नवाचार और स्थिरता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता ने उन्हें एक अग्रणी के रूप में स्थापित किया है, और यह आईपीओ उनके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमें विश्वास है कि यह पेशकश कंपनी और उसके शेयरहोल्डर्स के लिए नए अवसरों को खोलेगी।”


