- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सोशल मीडिया कार्यकर्ता के पास होती है ताकत: विजयवर्गीय
भाजपा इंदौर संभाग की मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी की बैठक संपन्न
इंदौर. आज होटल दिव्य पैलेस इंदौर में इंदौर संभाग के मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं आई.टी. प्रभारी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई. साथ ही संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया.
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज के समय में मीडिया सभी क्षेत्र में हावी होकर कार्य कर रहा है. मीडिया का काम समाज के हर वर्ग के लिये कार्य करना है, अब ये युग मार्केटिंग का युग है. बाजार में जिसको दिखाओगे उसका काम चलेगा.
हमारी अच्छी बात की मार्केटिंग करना यह हमारी भूमिका है. हम जो कर रहे है वह तो ठीक है, हमारे विरोधी क्या कर रहे है. उसकी जानकारी लेकर उनके जवाब उन्हीं की भाषा में देना है ये मीडिया व सोशल मीडिया का काम है. आपके पास इसकी ताकत है. सरकार व पार्टी के काम को जनता के सामने रखना है.
आप लोगों की फिल्ड में आंखे गड़ी रहे कहा क्या हो रहा है, यह सब पल-पल की जानकारी आपके पास होना चाहिए. आपकी भूमिका एनाउन्स वार के एक जबर्दस्त सैनिक की तरह है. आपका वर्क 24 घंटे कार्य करने का है, जिसके पास इन्फरमेंशन है युद्ध में जीत उसी की होती है.
जो सीखा है उसे धरातल पर रखना है
राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि अब समय युद्ध के मैदान में उतरने का आ गया है. अभी तक हमने जो भी सीखा है उसे अब धरातल पर रखकर कार्य करना है. हमें सोशल मीडिया पर हर पोस्ट का जवाब देना जरूरी नहीं है, जिसका हम सही जवाब दे सकते है, वहीं दे.
हमारी छोटी से गलती भी हमें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि सोशल मीडिया में जीत उसी की होती है, जिसने सबसे पहले जवाब दिया, किसी भी घटना का तुरंत जवाब ही हमारी जीत है, जवाब में हमारी भाषा, सही हो किसी भी तरह का भाषा में कोई ऐसी बात ना हो, जिससे हमें नुकसान पहुंचे. हमारी सरकार ने गरीबों व आम जनता के साथ हर वर्ग के लिये इतना कार्य किया है जिसे हम जनता के बीच आसानी से बता सकता है.
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि मीडिया में काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा सक्रिय होकर कार्य करना पड़ेगा. बैठक में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, आई.टी. सेल के संभागीय प्रभारी प्रदीप माहौर ने भी संबोधित किया. बैठक में विधायक सुदर्शन गुप्ता, महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, प्रदेश पैनेलिस्ट जे.पी. मूलचंदानी, नगर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया, वरूण पाल, विनोद खंडेलवाल, सहित सभी अपेक्षित मीडिया व आई.टी. के पदाधिकारी उपस्थित थे. संचालन संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने किया एवं आभार नगर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी ने माना.
संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन
संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ आज राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने होटल दिव्य पैलेस में किया.


