- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित किए बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता
अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 51 बालिकाओं को सायकिलों की सौगात
इंदौर। मदद लेने वाले हाथ जब खुद काबिल हो जाएंगे, तो दूसरों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाएंगे। बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं संस्कारवान बनें, समाज एवं परिवार का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्हें जितनी मदद दी जाएं, कम ही होगी। कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित किए बिना कोई भी समाज विकास के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता.
ये विचार हैं महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप महाराज के, जो उन्होंने बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के मुख्य आतिथ्य, आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के विशेष आतिथ्य एवं श्रीमती रेखा गोविंद बद्रुका, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, समाजसेवी जगदीश बाबाश्री की विशेष उपस्थिति में समाज की 51 कन्याओं को स्कूल एवं कॉलेज आने-जाने के लिए सायकिलें भेंट करते हुए व्यक्त किए.
समाजसेवी ब्रम्हलीन गोविंद बद्रुका की स्मृति में गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से इन बालिकाओं को यह सौगात मिली है. प्रारंभ में ग्रुप के समन्वयक राजेश गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी गोपाल गर्ग, जगदीश बंसल एवं कमलेश चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रुप द्वारा यह लगातार 15वां आयोजन है. अब तक 750 बेटियों को साईकिले भैंट की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम में 15 अगस्त को ग्रुप के 125 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के फार्म का विमोचन भी अतिथियों ने किया। अखंड धाम के संतों, आमंत्रित बालिकाओं एवं समाजबंधुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। संचालन मनीष मित्तल ने किया और आभार माना विनोद गोयल ने. इस अवसर पर संस्था के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शशि गर्ग, श्याम अग्रवाल, प्रो. गोविंद सिंघल, श्रीमती प्राची गर्ग ने बताया कि ग्रुप द्वारा 25वां प्रतिभा सम्मान समारोह इस बार बुधवार 15 अगस्त को संतोष सभागृह में सांय 5 बजे आयोजित किया जाएगा


