- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर अभिनीत “सोनचिड़िया” का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज!
फ़िल्म “सोनचिड़िया” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। फ़िल्म के टीज़र और पोस्टर रिलीज के बाद से ही है हर कोई ट्रेलर का इंतज़ार कर रहा था।
फ़िल्म का ट्रेलर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा है। टीज़र और पोस्टर की ही तरह फ़िल्म का ट्रेलर भी दमदार है जिसमें एक्शन, पॉलिटिक्स, ड्रामा, खून खराबा, बदला, हार,जीत सब कुछ दर्शकों के सामने पेश किया गया है।
सुशांत डकैत के रोल में काफ़ी जच रहे हैं तो वही फ़िल्म के डायलॉगस भी काफी दमदार है।
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़िया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी।
मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
‘उड़ता पंजाब’ और ‘इश्किया’ जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अब अपनी आगामी फिल्म सोनचिड़िया के साथ चंबल की कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब ‘सोन चिड़िया’ पेश करने के लिए तैयार हैं जो 8 फरवरी 2019 को रिलीज होने जा रही है।


