- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उरी के निर्माताओं ने सेना के वीर जवानों को दिखाया ट्रेलर और फ़िल्म से जुड़ी अनदेखी झलकियां!
विक्की कौशल अभिनीत “उरी” अपने ट्रेलर के रिलीज के समय से ही चर्चा में बनी हुई है। सच्ची घटना से प्रेरित, रोनी स्क्रूवाला की फिल्म “उरी” 2016 में उरी के कश्मीर क्षेत्र में एक कथित आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
एक विशेष मार्केटिंग पहल और ट्रिब्यूट के रूप में फ़िल्म के निर्माताओं ने भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ के जवानों के प्रति सम्मान के रूप में उनके सामने फ़िल्म का प्रीव्यू सबसे पहले प्रस्तुत किया है। फ़िल्म की टीम को सेना के जवानों से अपार सराहना और प्रशंसा प्राप्त हो रही है जो राष्ट्र के लिए की गई अपनी कड़ी मेहनत और बलिदान को बड़े पर्दे पर देख कर गर्व महसूस कर रहे हैं।
2016 के प्रतिष्ठित सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित, आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की वीरता को दर्शाया गया है। निर्देशक ने व्यापक शोध करने के लिए छह महीने का समय लिया था ताकि वह फ़िल्म में इस घटना से जुड़ी हर वस्तक़िता को सरलता से दर्शकों के सामने पेश कर सकें। स्क्रिप्ट में ईवेंट को बारीकी से विस्तृत किया गया था जिसे तुरंत ADG PI (सार्वजनिक सूचना विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक) द्वारा अनुमोदित किया गया था।
भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार, हमारे देश ने एक दुश्मन पर हमला करने की पहल की थी, जिससे यह जंग और अधिक विशेष हो गई थी। ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित और आदित्य धर द्वारा निर्देशित, फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


