- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने जावेद जाफ़री का स्वागत किया, बने ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ सीज़न 5 के जज – इंडिया वाला डांस
17 अप्रैल 2026, मुंबई, भारत: विरासत, नॉस्टैल्जिया और बेमिसाल डांस एक्सपर्टीज़ को एक साथ जोड़ते हुए – सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने जावेद जाफ़री का स्वागत किया, जो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ सीज़न 5 में जज के रूप में नज़र आएंगे। इस सीज़न का थीम हैइंडिया वाला डांस।
रिलीज़ हुए प्रोमो में जावेद जाफ़री ने आने वाले सीज़न को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “कभी सोचा है तीस बाय तीस के स्टेज पर, क्या एक सौ चालीस करोड़ लोग नाच सकते हैं? बिल्कुल नाच सकते हैं, क्योंकि जब ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ पर होगा ‘इंडिया वाला डांस’, तो सारा इंडिया नाचेगा। मैं आ रहा हूं ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ लेकर, 9 मई से हर शनिवार-रविवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनीलिव पर।
अपनी स्टाइलिश पर्सनैलिटी, तेज़ नज़र और एनर्जेटिक अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले जावेद जाफ़री शो में एक अलग ही करिश्मा और मेंटरशिप लेकर आएंगे। भारतीय टेलीविज़न पर डांस के पायनियर रहे जावेद इस सीज़न में ताज़गी और नॉस्टैल्जिया का परफेक्ट मेल देंगे, जिसमें बॉलीवुड का रंग भी भरपूर होगा। यही इस सीज़न के थीम ‘इंडिया वाला डांस’ को और खास बनाता है।
https://www.instagram.com/reel/DXMuSCOjBns/?igsh=ajAzZnB4aHBrYnh1
तैयार हो जाइए, क्योंकि इंडियाज़ बेस्ट डांसर एक नए सीज़न के साथ लौट रहा है 9 मई से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर!


