- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
योग दिवस पर ‘द पार्क, इंदौर’ में विशेष आयोजन, ‘वेलनेस फ्लो’ और हेल्दी ब्रेकफास्ट के संग मनाया गया स्वास्थ्य का उत्सव
इंदौर, 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘द पार्क, इंदौर’ और ‘वर्ल्ड ऑफ वुमन (WOW)’ संस्था ने मिलकर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल योग को बढ़ावा देना था, बल्कि लोगों को संपूर्ण मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करना भी था। प्रतिभागियों को ‘फ्लो इनटू वेलनेस’ की थीम के तहत शांति और संतुलन की अनुभूति कराने के लिए योग के साथ-साथ ‘माइंडफुल ब्रेकफास्ट’ की सुविधा भी दी गई। इस नाश्ते में पौष्टिक, हेल्दी और ऊर्जा से भरपूर खाद्य पदार्थों को सम्मिलित किया गया था, जिससे योग के लाभ को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस आयोजन में द पार्क, इंदौर के प्रतिनिधियों ने भी योग और स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार साझा किए और बताया कि “इस प्रकार के कार्यक्रम आधुनिक जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं। द पार्क, इंदौर की यह पहल स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली को अपनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई, जहां योगाभ्यास, ध्यान, प्राकृतिक वातावरण और संतुलित आहार के माध्यम से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। भविष्य में भी इस तरह के सेहत और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।”


