- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस ‘आरआरआर’ बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर प्रमोशन करने वाली पहली फिल्म!
भारत के जाने माने फ़िल्म मेकर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में मैग्नम ओपस के मेकर्स ने फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन के लिए मल्टी-सिटी टूर की योजना बनाई थी।
इसे सफर पर निकली फिल्म की पैन इंडिया कास्ट, जिसमें निर्देशक एसएस राजामौली संग अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण ने बेंगलुरू, हैदराबाद और दुबई के बाद अब बड़ोदरा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। दिलचस्प बात यह है कि इसके साथ ही ‘आरआरआर’ भारत के ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों ने इस सफर की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा कीं, जो उनके प्रशंसकों के लिए बेहद हैरान करने वाली बात थी और आगे भी प्रत्याशा को और बढ़ा दिया।
इस तरह से हैदराबाद, बेंगलुरू, बड़ोदरा, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर, कोलकाता और वाराणसी से दुबई तक, निर्माताओं ने एक बड़े पैमाने पर प्रमोशन की योजना तैयार की है, जिसमें वे 18-22 मार्च तक फिल्म के प्रचार के लिए देश के प्रमुख संभावित बाजारों का दौरा करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि एक और बेंचमार्क स्थापित करते हुए, भारत का सबसे बड़ा एक्शन ड्रामा, एसएस राजामौली की आरआरआर डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है। फिल्म में इन दोनों मेगा पावर स्टार्स के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गड़ा ने पूरे उत्तर भारत में थिएट्रिकल वितरण अधिकार हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। जबकि, पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे।
तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। आरआरआर 25 मार्च 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


