- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
स्टार प्लस ने किया अपने नए शो चाशनी का एलान, एंटरटेनमेंट से भरपूर है दो बहनों की कहानी
‘चाशनी’ के साथ स्टार प्लस टेलीविजन की दुनिया में लेकर आ रहा है अब तक का सबसे एंटरटेनमेंट से भरा शो
स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को कुछ बेहद दिलचस्प शोज के साथ शानदार तोहफा दिया है। कहना सही भी होगा कि स्टार प्लस के सभी शोज ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है और फैन्स ने शोज के साथ साथ किरदारों से भी भरपूर प्यार किया, उनके साथ हंसे, रोए है और उन्हें फील किया है। फिर चाहें वो स्टार प्लस का सालों पुरना कहानी घर घर की हो जो आज भी लोगों की यादों में बसा है या फिर इन दिनों चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू हो जो सभी को एंटरनेट कर रहा है।
इस कड़ी में अब स्टार प्लस भारतीय टेलीविजन पर अब तक का सबसे मसालेदार शो लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम चाशनी है, जो अपने नाम के बिल्कुल अलग होगा और ढेर सारे मसालेदार मनोरंजन से भरपूर होगा। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा। इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के साथ भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।
चाशनी में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।
तो तैयार हो जाइए स्टार प्लस पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे मसालेदार शो चाशनी देखने के लिए।


