- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोशल डिस्टेंसिंग के समय में भी स्टार प्लस ला रहा फ्रेश कंटेंट को
प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल स्टार प्लस हमेशा से अपने दर्शकों के साथ नए और विविध शो के जरिये जुड़ा रहा है। अपनी टैगलाइन – रिश्ते वही, बात नई के साथ स्टार प्लस का उद्देश्य देश में फैली गंभीर समस्या के दौरान एकता के एक मजबूत संदेश को शेयर करते हुए बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के टेलीविजन प्रीमियर के साथ कुछ नए शो और फ्रेश कंटेंट ला रहा हैं।
इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटाइन मोड के समय में चैनल अपने दर्शकों को खुश करने के लिए नए शो और मूवी प्रीमियर के एक विशेष लाइनअप को सेट करने के लिए तैयार है।
स्टार प्लस के एक अधिकारी ने कहा, “स्टार प्लस हमेशा अच्छा कंटेंट दिखाने के साथ दर्शकों की पसंद को सबसे आगे रखने में सफल रहा है। इस तरह की मुश्किल स्थिति में और सोशल डिस्टेंसिंग के समय में भी हम दर्शकों के लिए कई नए शो ला रहे हैं।
एक अद्वितीय साइंस-फाई कॉमेडी – महाराज की जय हो, राधा और कृष्ण की एक सुंदर पौराणिक कहानी और एक रोमांचक थ्रिलर -होस्टेजिस के साथ विश्व टेलीविजन प्रीमियर की बॉलीवुड फ्लिक्स को प्रदर्शित करते हुए पारिवारिक मनोरंजन के लिए तैयार हैं।”
महाराज की जय हो, एक साइंस कॉमेडी पर आधारित कथा है जो वर्तमान में स्टार प्लस पर सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे से प्रसारित हो रही है, इसमें स्टार कास्ट शामिल है सत्यजीत दुबे, राजेश कुमार, अश्विन मुशरण, आकाश दाभाडे, नितेश पांडे, मोनिका कास्टेलिनो और रिया शर्मा
जैसे कुछ लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।
हस्तिनापुर की एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दर्शाते हुए महाराज की जय हो में संजय (सत्यजीत दुबे द्वारा अभिनीत) की अनोखी यात्रा को दिखाया गया हैं जो एक तरह के व्यक्ति है और एक अलग पृष्ठभूमि से आए हैं, जो धृतराष्ट्र के शासनकाल के समय की यात्रा करते हुए भूमि पर आए हैं। प्राचीन विश्व के मुद्दों को आधुनिक दिनों के दृष्टिकोण से देखते हुए, महाराज की जय हो पौराणिक कथाओं के साथ एक हास्य पक्ष को दिखाते हुए एक अलग स्वाद के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन को दिखने का लक्ष्य रखता है।
राधाकृष्ण की कहानी राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम का प्रतीक है जो युग और भावनाओं को दर्शाता है और यह 30 मार्च से सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सर्वोच्च रोमांस को अद्भुत तरीका दर्शाता हैं – यह उन मनुष्यों के लिए एक सबक है जो प्यार और बलिदान के सही अर्थ को भूल गए हैं। इस शो में भगवान कृष्ण के रूप में सुलेखा मुग्दलकर और राधा के रूप में मल्लिका सिंह हैं।
होस्टेजिस, एक ऐसी मनोरंजक कहानी है जिसमें आनंद के परिवार में चार नकाबपोश लोग आ जाते हैं। सर्जन डॉ. मीरा आनंद (टिस्का चोपड़ा) को मुख्यमंत्री का एक ऑपरेशन करने वाली हैं, लेकिन इस ऑपरेशन प्रक्रिया से एक दिन पहले, उनके परिवार को बंधक बना लिया जाता है
और उन्हें अपने परिवार को बचाने के लिए अपने मरीज की हत्या करने के आदेश दिए जाते हैं, अब निर्णय उन्हें लेना हैं… क्या उन्हें अपने परिवार की जान बचाने के लिए जान लेनी पड़ेगी? रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा, परवीन डबास जैसे अभिनेताओं की प्रतिभाशाली पावर पैक्ड प्रदर्शन के साथ यह शो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधें रखेगा।
इन नए शो के अलावा, दर्शक कुछ लोकप्रिय शो जैसे महाभारत, सिया के राम हर हफ्ते देखने के साथ बॉलीवुड के सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर जैसे वार, बाघी 2, मर्दानी 2 और टोटल धमाल हर वीकेंड पर देख पाएंगे।


