- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र और टीचर्स
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर। आज वह दिन है जब हम सब का दिल भर जाएगा, पर बस इतना ही कहेंगे कि माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बहुत याद आएगा। इसी भावुकता के साथ माउंट लिट्रा जी स्कूल में 23 अप्रैल 2022 को विदाई समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के द्वारा की गई, तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य श्री मनोज वाजपेयी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए होने वाली बोर्ड परीक्षा हेतु पूर्णरूप से मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान श्री बाजपेयी ने परिवार के मुखिया की तरह फिक्र के तौर पर परीक्षा के समय में विद्यार्थियों को आत्मसंयम रखने का मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम में समस्त टीचर्स, स्टाफ के सदस्य और विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के रुपेश वर्मा ने विद्यार्थियों को खूब मेहनत करते रहने और जीवन के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विदाई समारोह के अंतर्गत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य तथा एकेडमी डायरेक्टर मैडम द्वारा विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए जो उनके जीवन में अविस्मरणीय रहेंगे। विदाई समारोह में विद्यार्थियों द्वारा कई तरह की गतिविधियां संपन्न की गई, जिसमें विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न टाइटल से भी सम्मानित किया गया। जिसके अंतर्गत मिस्टर MLZS अविरल शर्मा, मिस MLZS प्रेरणा सिंह को प्रदान किया गया। हेड बॉय, हेड गर्ल द्वारा आभार प्रदर्शन व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं के चरण स्पर्श व आशीर्वाद प्राप्त कर पूर्ण हुआ।


