- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विद्यार्थियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
किड्स कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
इन्दौर. किडस कालेज जुनियर विंग में कारगिल विजय दिवस बहुत ही उत्साह से मनाया गया. कार्यक्रम कि शुरुआत विद्यार्थियों व्दारा मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई.
वीर जवानों को नमन करने के बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की जीत का जश्न मानते हुए, कदमों से कदम मिलते है, ये देश है वीर जवानों का, ताकत वतन की हमसे है, आदि गीतो पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति पेश की. उन्होंने ने सेना के शहीद जवानों पर नुक्कड नाटक कि प्रस्तुति भी दी.
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वीर जवानों की कारगिल युद्ध में अदम्य साहस, चतुरता एवं वीरता के किस्से भी बताए. इस अवसर पर स्कूल परिसर को केसरिया रंग एवं भारतीय ध्वज से सजाया गया. सभी विधार्थी आर्मी की ड्रेस पहनकर आए थे. विद्यार्थियों ने देश की अखण्डता एवं एकता की शपथ भी ली.
प्राचार्य जूही मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में सेना जैसा अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठता होना चाहिए. कितनी भी कठिन परस्थिति क्यों न हमें धैर्य रखकर अपना कार्य करते रहना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में स्कूल बैंड द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई.


