- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शौर्यादल मास्टर ट्रेनर्स सहेजेंगे पर्यावरण, तीन किलोमीटर पौधारोपण कर दिला रहे संरक्षण का संकल्प
इंदौर. भौतिकता के दौर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इसके लिए पेडों की लगातार कमी से हवा दूषित हो रही है. इसको दूर करने के लिए हमें पौधे लगाने के साथ इनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है. शौर्यादल के माध्यम से तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर पौधे लगाकर रहवासियों को जागरूक करना तथा पौधे संरक्षण का संकल्प दिलाना एक अनुकरणीय पहल है. इससे नया संदेश समाज में जाएगा और पौधों को वृक्ष बनाने में सहायक होंगे.
यह विचार पश्चिम क्षेत्र स्थित वृहृद पौधारोपण के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने कही. श्री हरिधाम के अधिष्ठाता महंत शुकदेवदास महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पं. योगेन्द्र महंत, कम्प्यूटर बाबा, अष्ठागं आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य बाबूल ताम्रकर, महिला बाल विकास के एडी राकेश वानखेडे, घनश्याम पोरवाल आदि थे.
पौधारोपण कार्यक्रम के समंनवयक एवं शौयादल संभागीय मास्टर ट्रेनर कमलेश्वर सिंह सिसौदिया, सौगात मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे इस विशाल पौधारोपहण में समाजसेवी संगठनों के साथ सैकडों रहवासियों का साथ मिल रहा है. वहीं कॉलेजों के छात्र एवं स्टाफ,डॉक्टरों के ग्रुप, व्यापारिक संगठन, सीनियर सिटीजन के साथ स्कूली बच्चों की सहभागिता बढ़चढ़ कर चल रही है.
10 दिनों के इस वृहद कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है प्रतिदिन पौधारोपण में बढी संख्या में रहवासियों के साथ प्रबुदृजन भी शामिल हो रहे है. इस पोधारोपण की खासियत यह है कि इसमें संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे जिसमें हर पौधे की जवाबदारी तय होगी की उसे कोई क्षति न पहुचे और उसकी सुरक्षा भी आसानी से हो ताकि वृक्ष बनने में किसी प्रकार की कोई रूकावट न हो।
इस अवसर पर कमलेश बाजपेई,मदन मोहन प्रजापत, महेश मोदी, सौगात मिश्रा,भगवान दास साहू, राधेश्याम शर्मा , देवेन्द्र साखला, गौरव जैन,जगदीश खंडारे, के साथ शौर्यादल के नीता वाडिया, राम पवार आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
पौधों को पेड बनाना ही हमारा लक्ष्य- कमलेश्वर
पौधारोपण करना तो आसान है पर इन पौधों को पेड़ बनाने तक का साथ हो जाए तब ही ये कार्यक्रम सफल होंगे. इसमें स्थानीय रहवासियों के सहयोगी जरूरी है हमारा लक्ष्य यही है कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण हो वो वृक्ष बने इनके लिए हर पौधे को बडा करने का संकल्प दिलाया जाएगा. यह बात पौधारोपण कार्यक्रम के कोर्डिनेटर समन्वयक कमलेश्वर सिंह सिसौदिया ने कही. उन्होंने कहा कि हवा बंगला से केट रोड तक पौधा रोपण शुरू कर दिया गया है इसमें डिवाईडर एवं रोड के दोनों किनारों पर पौधे लगाए जा रहे है. 8 से 12 दिनों में 5 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे.


