- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
हार्ड वर्क से ही मिलती है सफलता: शिविन
इंदौर. मैंने एक्टिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली. खुद ही प्रेक्टिस की और सीखा. पहली बार कैमरा फेस करने पर डरा इसलिए नहीं क्योंकि कुछ खोने का डर नहीं था. मुझे काम मिलता गया और मैं सीखता गया. किरदार के अनुसार रसर्च भी किए और सीखा. मेरा मानना है कि आपका अच्छा काम और हार्ड वर्क ही सफलता दिलाते हैं. बस आपको लगातार मेहनत करना है.
यह कहना है अभिनेता शिविन नारंग का. वे सोमवार को कलर्स के शो इंटरनेट वाला लव के प्रमोशन के लिए शहर में थे. उनके साथ अभिनेत्री तनीष शर्मा भी थी. उन्होंने मीडिया से चर्चा में शो जुड़े अपने अनुभव बांटे. शिविन ने आगे बताया कि शो से हर कोई रिलेट कर सकता है. हमारे शो को यूथ के साथ अन्य आयु वर्ग के लोग भी देख रहे हैं. शो थोड़ा हटकर है. इसमें मैं दिल्ली के आरेज जय का किरदार निभा रहा हूं. यह न्यू एज रिलेशनशिप पर आधारित है. इसमें इंटरनेट के फायदे और नुकसान दोनों बताए हैं. इसमें दो अलग-अगल दुनिया के लोग मिलते हैं तो क्या होता है वो बताया है.
शिविन ने कहा कि इंटरनेट किसी रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकता है और एक जरिया हो सकता है. हर व्यक्ति की किसी को लेकर फीलिंग अलग होती है. इसलिए इसे केवल टूल की तरह इस्तेमाल करें. सही रिलेशनशिप और विश्वास तो वास्तविक दुनिया में ही मिलता है. जय ने आगे बताया कि मैं दिल्ली से हूं. कॉलेज खत्म होने के बाद मुझे मॉडलिंग का शौक लगा तो मॉडलिंग शुरू की. मैंने कुछ फोटो शूट करवाए और उन्हें फेसबुक पर डाला. फेसबुक के माध्यम से ही मुझे मेरे पहले शो का ऑफर आया जो कि हिट रहा. इसके बाद मैंने वीरा और एक शो इंडोनेशिया का किया. यह मेरा चौथा शो है जो कि इंटरनेट पर ही आधारित है.
धारावाहिक में अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए शिविन का कहना था, “मैं बहुत उत्तेजित हूँ कि कैसे हमारे धारावाहिक की कहानी में भयंकर मोड़ आ रहे हैं जो बहुत जल्दी दर्शकों को चौंका देंगे। मेरा किरदार जय उन लोगों की बढ़ रही नस्ल से है जो इंटरनेट पर जीते और सांस लेते हैं। अभी तक यह एक अद्भुत अनुभव रहा है; मेरे सभी साथी कलाकार मस्त-मौला और काफी होनहार हैं। हम अपने काम में भी उसी जोश को दिखाने की कोशिश करते हैं।”
इंदौर में आगमन के बारे में शिविन का आगे कहना था, “मैं पहले भी इंदौर आ चुका हूँ लेकिन मैं यह जरूर कहूँगा कि मेरी हर मुलाकात तक यह शहर बेहतरी के लिए बदल चुका होता है। मुझे इस शहर की आबो-हवा वाकई पसंद है, यह इतना हरा-भरा और साफ-सुथरा है। मेरी कामना है कि इस आकर्षक शहर में हमारे दर्शक और प्रशंसक उसी प्यार के साथ हमारे धारावाहिक को फॉलो करते रहेंगे जो उन्होंने आज तक दिखाया है। इंदौर तो भोजन के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। इससे पहले कि मैं वापस घर जाऊं, मैं यहां की कुछ मशहूर इंदौरी नमकीन खरीदने की वाकई सोच रहा हूँ।”
एक्टिंग मेरा पेशन: तुनीषा शर्मा
मैं आध्या का किरदार निभा रही हूं जो बहुत सिम्पल और शर्मिली लड़की है. वह इंटरनेट से दूर रहती है लेकिन उसका दोस्त इंटरनेट पर ही बनता है. हालांकि उससे भी किसी कारण दोस्ती टूट जाती है. इसके बाद की नोंकझोक ही शो में दिखाई है.
यह कहना है अभिनेत्री तुनीषा शर्मा का. तनीषा ने बताया कि मैं चंडीगढ़ से हूं. जब मैं 12 साल की थी तब से ही मेरा एक्टिंग का करियर शुरू हुआ. परिचित लोग मम्मी से कहते थे कि इसे एक्टिंग की फिल्ड में डालो. इसलिए मम्मी मुझे मुंबई लेकर और मैंने ऑडिशन दिए. मुझे अपना पहला शो मिल गया. मुझे एक्टिंग नहीं आती थी इसलिए शुरू में मैं नर्वस थी. लेकिन धीरे-धीरे सीखती गई. इसमें मेरा शौक भी बढ़ता गया और एक्टिंग मेरा पेशन बन गया. अभी तक मैंने हिस्टोरिकल किरदार ही किए हैं. इसलिए मैंने कुछ नया करना का सोचा और यह किरदार चुना. यह सिम्पल भी है और मुझसे मिलता जुलता भी.
भविष्य में मैं फिल्म भी करना चाहती हूं. लेकिन टीवी शो का अपना मजा है. मैं फिल्म या टीवी में योद्धा का किरदार करना चाहती हूं. एक्टिंग फील्ड में आने वाले युवाओं को कहूंगी कि वे किसी को देखकर इस क्षेत्र में न आए. अगर आपके अंदर उसके प्रति पेशन है तो ही करें. उसमें दक्ष है या नहीं इस पर भी ध्यान दें. लेकिन अपनी पढ़ाई जरूर पूरी करें.
धारावाहिक के बारे में चर्चा करते हुए, तुनीषा का कहना था, “हमारे धारावाहिक की कहानी ऐसी है जो न केवल मौज-मस्ती है बल्कि जिसके साथ अपनापन भी महसूस होता है। मेरा किरदार आध्या खुद को बड़ी मुश्किल में पाती है क्योंकि वो सम्राट के साथ अपनी मंगनी से नाखुश है। इस दौरान वो एक सच्चा दोस्त पहले ही गंवा बैठी है जो उसने इंटरनेट पर बनाया था।” आज अपने आगमन के बारे में तफसील बताते हुए, उन्होंने कहा, “इंदौर के अंदर मैं यहां के कुछ स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाने की उम्मीद कर रही हूँ, जैसे पोहा-जलेबी जिसके बारे हमने सुना है कि ये यहां वाकई मशहूर है।”


