- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सुमीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रू. 199.75 करोड़ के राइट्स इश्यू की घोषणा की; 1,40,000 टीपीए क्षमता विस्तार, ऋण में कमी और सोलर प्रोजेक्ट को फंड करने का टार्गेट
सूरत: पॉलिएस्टर टेक्सचराइज्ड यार्न, पार्टियली ओरिएंटेड यार्न (POY), फुली ड्रॉन यार्न (FDY) के उत्पादन से जुड़े अग्रणी एकीकृत पॉलिएस्टर निर्माताओं में से एक, सुमीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड (NSE: SUMEETINDS, BSE: 514211) ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए राइट्स इश्यू की घोषणा की है। इसका उद्देश्य कंपनी की वित्तीय लचीलापन बढ़ाना तथा उसकी रणनीतिक व्यावसायिक प्राथमिकताओं को समर्थन प्रदान करना है।
सुमीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने पूर्ण रूप से चुकता इक्विटी शेयर जारी करके कुल रू. 199.75 करोड़ के राइट्स इश्यू की शर्तों को मंजूरी प्रदान की है।
कंपनी राइट्स इश्यू से प्राप्त राशि में से रू. 49 करोड़ गुजरात के सूरत में नाकोडा लिमिटेड से अधिग्रहित अतिरिक्त 1,40,000 टन प्रति वर्ष क्षमता वाले पॉलिएस्टर चिप्स (CP) प्लांट के अधिग्रहण एवं संचालन हेतु आवंटित करने का प्रस्ताव रखती है। इस परियोजना की कुल लागत रू. 90 करोड़ है, जिसमें शेष रू. 41 करोड़ आंतरिक संसाधनों से उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में पुनः संचालन शुरू होने की अपेक्षा वाली यह सुविधा कंपनी के बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत करेगी तथा उसके डाउनस्ट्रीम पॉलिएस्टर विनिर्माण परिचालनों को समर्थन प्रदान करेगी।
रणनीतिक रूप से प्रस्तावित पूंजी आवंटन चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, विनिर्माण क्षमता विस्तार, परिसंपत्ति एकीकरण, बैलेंस शीट को मजबूत बनाना तथा ऊर्जा सुरक्षा। सामूहिक रूप से ये पहल परिचालनिक मजबूती बढ़ाने, संसाधनों की दक्षता में सुधार करने तथा कंपनी के दीर्घकालिक विकास मंच को सशक्त बनाने की अपेक्षा रखती हैं। नियोजित निवेशों का उद्देश्य सुमीत इंडस्ट्रीज की प्रतिस्पर्धी स्थिति को मजबूत करना तथा दीर्घकालिक टिकाऊ एवं लाभदायक विकास को समर्थन देना है।
राइट्स इश्यू से जुटाई गई पूंजी सुमीत इंडस्ट्रीज के विकास के अगले चरण को समर्थन देगी। इसमें कार्यशील पूंजी को मजबूत करना, अधिग्रहित विनिर्माण परिसंपत्तियों का एकीकरण, ऋण में कमी के माध्यम से पूंजी संरचना में सुधार तथा कैप्टिव सोलर पावर सुविधा के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाना शामिल है। इन पहलों से परिचालन दक्षता और विनिर्माण क्षमता में वृद्धि होने की अपेक्षा है।
राइट्स इश्यू के बारे में बोलते हुए, सुमीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मेनेजिंग डिरेक्टर श्री प्रतीक आर. जाजू ने कहा, “राइट्स इश्यू सुमीत इंडस्ट्रीज की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण माईल स्टोन है और यह कंपनी की परिचालन एवं वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें अपने मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी के भविष्य के विकास में भागीदारी का अवसर प्रदान करते हुए प्रसन्नता हो रही है।
रू. 199.75 करोड़ का प्रस्तावित फंड जुटाव हमारी प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकताओं को समर्थन देगा, जिनमें कार्यशील पूंजी की आवश्यकताएं, अधिग्रहित विनिर्माण परिसंपत्तियों का एकीकरण, ऋण में कमी तथा कैप्टिव सोलर पावर सुविधा में निवेश शामिल है। विशेष ध्यान नाकोडा लिमिटेड से हाल ही में अधिग्रहित पॉलिएस्टर चिप्स विनिर्माण सुविधा के संचालन पर रहेगा, जिससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन मजबूत होगा और हमारी एकीकृत पॉलिएस्टर वैल्यू चेन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा है।
यह अधिग्रहण हमारे डाउनस्ट्रीम पीओवाई और एफडीवाई परिचालनों को समर्थन देगा, परिचालनिक पैमाना बढ़ाएगा तथा भविष्य के विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। इस अधिग्रहण और इसके एकीकरण से प्राप्त होने वाले संभावित लाभों के आधार पर कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान कुल राजस्व में लगभग 30 प्रतिशत वृद्धि की अपेक्षा है, जबकि एबिटा मार्जिन 5.0 प्रतिशत से 6.0 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
अधिग्रहण के सफल एकीकरण के बाद वित्त वर्ष 2027-28 में कुल राजस्व लगभग दोगुना होने की संभावना है, जबकि एबिटा मार्जिन 5.5 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत तक सुधरने की अपेक्षा है।
हम पॉलिएस्टर वैल्यू चेन में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत बनाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा मानना है कि यह राइट्स इश्यू कंपनी को उभरते विकास अवसरों का लाभ उठाने तथा सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक और टिकाऊ मूल्य सृजन करने में सक्षम बनाएगा।”


