- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुयश, दिलीप, मोतीलाल, फैजान प्रथम रहे
अमन भगत ने 492.5 किलोग्राम, जूनियर में परितेश पाल 665 किलोग्राम और सीनियर में अपूर्व दुबे ने 817.5 किलोग्राम वजन उठाया
इंदौर. श्री राम स्पोर्ट्स ग्रुप एवं युवा किसान संघ के सहयोग से श्रीराम जिम जिम एमआर 9 रिंगरोड चौराहे पर इंदौर जिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता इंदौर कॉर्पोरेशन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई। जिसमें सुयश पाटीदार, दिलीप भूरिया, मोतीलाल डाबी, फैजान मेव ने अपने वजन समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अमन भगत ने 492.5 किलोग्राम, जूनियर में परितेश पाल 665 किलोग्राम ,और सीनियर में अपूर्व दुबे ने 817.5 किलोग्राम वजन उठाकर उम्दा प्रदर्शन किया. अमन भगत, निर्मल सिंह पंवार, राहुल अमोल्या, विशाल गाडग़े, भावेश बर्वे, सुमित राठौर, करण हार्डिया अंकित सोलंकी, प्रवीण बुधवानी, हिमांश महावारी, अंकित चौहान, प्रतिश पाल व अपूर्व दुबे ने भी दमदार प्रदर्शन कर अपने वजन समूह में प्रथम स्थान हासिल किया.
पुरस्कार वितरण रूपेश पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी, समीर व्यास, रामबाबू यादव, पवन राठौर, दविंदर सिंह खनूजा, विमल प्रजापत, हवन सिंह चावड़ा, मुकेश भिलवारे, श्रीमती सात्वना शर्मा, वीरसिंह चौहान, विपिन पाटीदार, अर्पित पालीवाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर आईबीबीएफ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी का स्वागत मप्र पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन, राम स्पोर्ट्स ग्रुप एवं उपस्थित इंदौर के समस्त जिम संचालकों द्वारा किया गया.
जिसमें निर्णायक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर जे.सी. राठौर, राष्ट्रीय निर्णायक संजीव राजदान, श्रीराम तारे, रमेश नामदेव, योगेंद्र हार्डिया, सुमित पालीवाल, धर्मेंद्र पालीवाल, मनीष पालीवाल रहे । अतिथि सत्कार दिनेश पालीवाल, बंसीलाल जोशी, शैलेन्द्र प्रजापति, विकास जोशी ने किया। संचालन संजय कराडे ने किया तथा आभार जितेंद्र स्वामी ने माना।


