- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सैयदना साहब ने हसंजीनगर में मस्जिद का किया शुभारंभ
ईमानदारी से व्यापार करने की दी हिदायत
इंदौर. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला के हाथों आज शाम 6 बजे राऊ रोड़ पर स्थित हसंजीनगर में बनाई गई दाऊदी बोहरा समाज की मस्जिद का इफ्तेताह (उद्घाटन) हुआ. उद्घाटन का कार्यक्रम मगरीब ईशा की नमाज़ के पूर्व किया गया। नमाज़ पश्चात खुशी की मजलिस अक्त हुईं.
उक्त जानकारी देते हुए दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी मज़हर हुसैन सेठजी वाला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मौला ने समाजनों को अपने नूरानी कलेमातो से संबोधित किया. उन्होंने सभी उपस्थित समाजजनों से आह्वान किया कि सभी आपस में मिल जुल कर रहे, इमानदारी से व्यापार करें, अपने शहर को साफ रखें और उसी प्रकार अपने दिल को भी साफ रखें.
मज़हर हुसैन सैठजीवाला ने बताया कि हसंजीनगर में रहने वाले मुमीन निवासियों की जनसंख्या लगभग 1130 है, जिनके भीतर पुरुषों की तादाद 430, महिलाएं 450 तथा बच्चों की संख्या 230 के करीब है। यहां लगभग सभी निवासी व्यापारी है. हसंजीनगर की मस्जिद के निर्माण में 7 वर्ष लगे. मस्जिद ज़मीन स्तर से 13 फीट ऊंची बनाई गई है. मस्जिद के भीतर तथा बाहर सजावट बेहतरीन तरीके से की गई है, जिसके कारण वहां का वातावरण बहुत पाक व मनमोहक लगता है.
तीन सौ पेड़ लगाए
उन्होंने बताया कि नगर की मस्जिद चारों ओर से समाजनो के घरों से घिरी हुई है. भूतकाल में हसंजीनगर में पर्यावरण, शिक्षा आदि के संबंध में कई सामाजिक कल्याण कार्य किए गए हैं. नगर में चारों ओर सीमेंट की सड़कें बनाई गई है। इसके अलावा, मुमेनीन निवासियों ने यहां करीब 300 पेड़ लगाए हैं.


