- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
शुभ समाचार बताने वाले संकेत
डॉ श्रद्धा सोनी

अंधा : अंधा दिखाई देना शुभ कहा गया है । उसका दाहिनी ओर होना ओर भी शुभ है ।
अन्न / अनाज : किसी भी प्रकार का अनाज ले जाता कोई दिख जाए तो कार्य निश्चित बनने और अतिरिक्त लाभ होने का शकुन है । वह अनाज क्या है क् यह स्पष्ट रूप से दिखलाई पडना चाहिए ।
अश्व : सजा सजाया बिना सवार का अश्व दिखलाई पडना शुभ है । अन्य किसी रूप में दिखने वाले अश्व का कोई फल नहीबतलाया गया है ।
अस्पृश्य : रास्ते में अस्पुश्य जाति का कोई दिखे या रास्ता काट दे तो यह शकुन अत्यन्त शुभ माना गया है ।
आटा : किसी खाद्दा पदार्थ का आटा ले जाते देखना या उस पर नजर पडना शुभ कहा गया है । उस दिन का सोचा हुआ कार्य अवश्य पूरा होता है ।
अघोरी : गन्दे कपडे चीथडे लपेटे अघोरी जैसा कोई आदमी रास्ते में मिले तो उद्देश्य सफल होता है।
अर्थी : राह में कोई अर्थी दाहिनी ओर से गुजरे तो यह शुभ शकुन कहा गया है
ऊंट : राह में ऊंट दिखाई पडना शुभ शकुन है ।
कछुआ :उल्टा कछुआ देखना शुभ लक्षण है ।
कठफोडवा : कठफोडवा देखना शुभ है ।
कपोत : कपोत का जोडा देखना शुभ है ।
कफन : कफन अर्थी खरीदकर कोई ले जा रहा हो तो वह देखना अत्यन्त शुभ सफलता का सूचक माना गया है ।
कुबडा :कुबडा मिले या दिख जाए तो शकुन शुभ है
केसरिया : केसरिया रंग की कोई वस्तु घर से बाहर निकलते समय दिखाई पडना बहुत शुभ माना गया है । घर के पास मन्दिर आदि की यह पताका न होकर अनायास ही कोई ले जा रहा हो , तब इसका यही फल बतलाया गया है ।
कोढी : घर से बाहर जाते समय कोढी दिखलाई पडना भी शुभ फलदायक माना गया है
कोयल : कोयल का दिखना कोयल की कुहू प्रात: का सुनाई पडे तो सारा दिन शुभ सुखद कहा गया है
कौडी :शिशु की कमर में काले धगे में एक दो पीले रंग की कौडी बांध देने से उसे उदर सम्बन्धी रोग से छुटकारा मिल जाता है । प्राय: शव यात्रा के समय पैसों के साथ कौडियां भी लुटाई जाती है , जिन्हें बच्चो लूटते हैं । मुरदे पर फेंकी गई इस प्रकार की कोई कौडी तत्काल उठाकर सीधे घर में लाकर रखनो पर धना संचय धन वृद्धि की बात अनेक तंत्र ग्रन्थों में कही गई है


