- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
देवी अहिल्या प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इंदौर. लोकमाता देवीअहिल्याबाई होल्कर की 223वीं पुण्यतिथि पर लायनेस क्लब सुप्रभात ने राजबाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई. जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायनेस इति जैन ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ऐसी बेटी थी जिन्होंने पिता की उम्मीदों को सार्थक किया. वह ऐसी पत्नी थी जिसने पति के आदर्शों को जीवन का संकल्प बनाया. प्रजा को संतान के रूप में देखा.
उन्होंने प्रेम व स्नेह से शत्रुओं को जीत लिया. उनका जीवन न्यायिक प्रबंधन, पारदर्शिता व दानशीलता की मिसाल था. राज करने की जिसे शैली की स्थापना उन्होंने की उसका पालन करना हमारा राजधर्म होना चाहिये.
इस मौके पर क्लब की सचिव पिंकी बेतव, संचालिका हेमलता काबरा मधु जैन, पुष्पा काला, स्मृति जैन और सुशीला मूंगड़ इस अवसर पर उपस्थित थी.


