- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
2.5 करोड की लागत से पिपल्याहाना में बनेगा एसटीपी प्लांट
इन्दौर. नगर पालिक निगम इंदौर एवं पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद के संयुक्त सहयोग से हरियाली महोत्सव के तहत पिपल्याहाना तालाब में रूपये 2.50 करोड की लागत से जल शौधन यंत्र एसटीपी प्लांट का राजेन्द्र धारकर पिपल्याहाना तालाब पाल के पास विधायक महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता, सभापति अजयसिंह नरूका द्वारा भूमिपूजन किया गया.
सभापति अजयसिंह नरूका ने बताया कि नगर पालिक निगम इंदौर एवं पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद के संयुक्त सहयोग से हरियाली महोत्सव व पिपल्याहाना तालाब को भरी गर्मी में भी लबालब भरने, रणमीय स्थल, जल क्रीडा, केन्द्र बनाने के लिए रूपये 2.50 करोड की लागत से जलशोधन यंत्र एसटीपी प्लांट का राजेन्द्र धारकर पिपल्याहाना तालाब पाल के पास भूमिपूजन किया गया.
उक्त एसटीपी प्लांट के लगने के पश्चात प्रतिदिन बडी मात्रा में सीवरेज पानी का शुद्धीकरण किया जाकर उसका उपयोग अन्य कार्य में किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, जीतू जीराती, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, महापौर परिषद सदस्य अश्विन शुक्ल, भाजपा की श्रीमती अंजु माखिजा, पार्षद उस्मान पटेल, श्रीमती आशा होलास सोनी, प्रणव मंडल व बडी मात्रा में गणमान्य नागरिकगण, कृषि महाविद्यालय व अन्य स्कुल-कॉलेज के छात्र-छात्रागण उपस्थित थे.


