- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
ईशिका ने जीता जूनियर बालिका का खिताब
छोटी बहन को किया पराजित
इंदौर. ईशिका शाह ने अपनी छोटी बहन सान्वी शाह को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर 32वीं म.प्र. राज्य रैंकिंग बिलियड्र्स व स्नूकर चैंपियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग का स्नूकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर स्नूकर में लगातार तीसरी बार ईशिका ने राज्य विजेता होने का गौरव भी प्राप्त किया.
म.प्र. बिलियड्र्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में नेहरू स्टेडियम स्थित एकेडमी में खेली जा रही स्पर्धा के जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पहली बार दो बहनें खेल रही थी। ईशिका ने अपनी ख्याती के अनुरूप खेलते हुए शुरू से ही सान्वी के खिलाफ बढ़त बना ली थी।
लेकिन सान्वी ने भी बखूबी जवाब दिया और बड़ी बहन को कड़ी टक्कर दी। लेकिन ईशिका ने 54-37, 59-41 से यह मुकाबला जीतकर लगातार तीसरी बार जूनियर वर्ग का टाइटल अपने नाम किया।
इसके पहले सेमीफाइनल में सान्वी ने कनिष्का जूरानी को रोमांचक मुकाबले में 2-1 तथा ईशिका ने अदिति शर्मा को 2-0 से पराजित किया था। सबजूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में आर्यन शिवहरे ने हर्ष को 2-0 से, अद्वैत ने अनिरूद्ध ठक्कर को 2-1 से, आदिश सोम ने जतीन को 2-0 से, वेदांत सोनी ने राघव को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।


