- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तापसी पन्नू अभिनीत ‘ब्लर’ के निर्देशक अजय बहल ने अपना शूटिंग अनुभव किया साझा!
तापसी पन्नू ने पिछले महीने अपना प्रोडक्शन हाउस आउटराइडर्स फिल्म्स लॉन्च किया था। लगभग उसी समय, अभिनेत्री ने मुख्य कलाकार गुलशन देवैया के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए नैनीताल का रुख किया था। और अब, निर्देशक अजय बहल ने नैनीताल में शूट करने का अपना अनुभव साझा किया है।
अजय बहल ने साझा किया, “नैनीताल शायद भारत में पर्यटकों से भरी सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। ब्लर की स्क्रिप्ट में उस लैंडस्केप की ज़रूरत थी और हमने शूटिंग के लिए मॉल रोड और नैनीताल झील जैसे सही स्थान ढूंढे हैं। ये दोनों पर्यटक स्थल हैं। तापसी जैसी लोकप्रिय हस्ती के साथ वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन हर कोई धैर्य रखे हुए था, स्थानीय लोगों ने शूटिंग खत्म होने तक सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने के लिए इंतजार किया। मुझे इस शहर के लोगों को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने शूटिंग के लिए इसे इतना सुविधाजनक बना दिया।”
‘ब्लर’ की टीम लोकेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण रात में शूटिंग करती थी। नैनीताल झील और माल रोड जैसे स्थानों पर शूटिंग सुंदर प्राकृतिक दृश्य का संकेत देती है जो दर्शकों को फिल्म देखने के दौरान देखने मिलेगी।
फिल्म ब्लर अजय बहल द्वारा निर्देशित है और इसमें तापसी और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली है।


