- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विवादों में घिरी MX Player पर आनेवाली सीरीज ‘सबका साई’ , ट्वीटर पर दे रहे हैं लोग अपनी प्रतिक्रिया, शो के डायरेक्टर का आया बयान !
सदियों से शिरडी के साई बाबा की अमरगाथा को सुनहरे पर्दे पर उजागर किया गया। हर किसी ने साईबाबा का चित्रण और उनके अद्भुत चमत्कारों का वर्णन बड़े ही खूबसूरत अंदाज में किया और उतने ही श्रद्धा से अपने भगवान के सामने हुए श्रद्धालु नतमस्तक। साई के शो पर जनता मर मिटी । लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि अपने ही भगवन के शो पर सवाल उठ रहे हैं ? क्या आस्था की भावना को लोग अंधविश्वास की भाषा से तोल रहे हैं। आखिर लोग क्यू कह रहे हैं कि ‘सबका साई’ शो, इस महामारी के वक़्त नही दिखाई जानी चाहिए ।
जी हा, ‘आश्रम’ की अपार सफलता के बाद अब MX Player लेकर आ रहा हैं ‘सबका साई’. 10 एपिसोड की ये सीरीज 26 अगस्त से टेलीकास्ट की जाएगी, लेकिन ट्विटर पर अभी से, शो के रिलीज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्वीटर पर लोग अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं कि दुनियां जहा इस वक़्त इतनी नकारत्मकता से गुजर रही हैं जहाँ धर्म के नाम पर बाबा का चोला पहनकर पाखण्डी लोगो की भावनाओ से खेल रहे हैं ऐसे में ‘सबका साई’ रिलीज करना सही नही हैं। साई के लिए लोगों के दिलों मे अपार श्रद्धा हैं पर साई के नाम पर फरेब कर रहे हैं बाबाओ को ऐसे शो के जरिये शायद बढ़ावा मिलेगा।
शो के रिलीज पर उठ रहे लोगो के सवाल पर ‘सबका साई’के निर्देशक अजित भैरवकर का कहना हैं कि ” हाल के दिनों में विज्ञान और चिकित्सा की सफलता में कोई कमी नहीं है, यहां डॉक्टर भगवान के समान हैं क्योंकि उनके पास जीवन बचाने की शक्ति है। मेरा मानना है कि सकारात्मकता ही इस वक़्त जीने का एकमात्र तरीका है और साईं बाबा की श्रद्धा और सबुरी की शिक्षाएं इस प्रयास में बहुत आगे तक जाएंगी। कुछ बेईमान लोग होंगे जो अच्छे लोगों के विश्वास और सद्भावना का उपयोग करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अच्छाई की कहानियां दिखाना बंद कर दें ” ।
कहते हैं कि जब दवा और दुआ दोनों एक साथ मिले तब बड़े से बड़ा दर्द दूर हो जाताहैं। महामारी से जूझ रहे लोगों में साई की भक्ति ही उनको मन को शांत करने का सबसे अनोखा उपाय हैं। तमिल और तेलुगु भाषाओं में डब की गई इस सीरीज में गुल्कि जोशी, मोहम्मद समद, आकाश सिन्हा,मनोज कोल्हटकर मुख्य भूमिका में हैं जो 26 अगस्त से MX Player पर निःशुल्क दिखाई जाएगी।


