- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
पंजाब घराने के कायदे, चलन, रेले ने मोहा मन
पंडित हितेंद्र दीक्षित के तबला वादन का आयोजन
इंदौर. स्कूल ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स आईपीएस एकेडमी द्वारा स्वर साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जाने माने तबला वादक पंडित हितेंद्र दीक्षित का तबला वादन हुआ. पंडित दीक्षित जाने माने तबला वादक उस्ताद अल्लारखा साहब के शिष्य है.
उपरोक्त जानकारी स्कूल ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स आईपीएस एकेडमी के गौतम काले ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आईपीएस एकेडमी के राजेद्र नगर स्थित परिसर में जाने माने तबला वादक हितेन्द्र दीक्षित ने ताल तिंताल मे अपना वादन की शुरुआत पेशकार से की जिसमे दो अंग के पेशकार सुनने को एक दिल्ली अंग का दूसरा पंजाब अंग के पेशकार मे मुकाम बरत कर विस्तार से बढत कर तिहाई से पेशकार का समापन किया.
इसके पश्चात पंजाब घराने के कायदे,चलन, रेले पेश किये, अजराडा घराने के उस्ताद हबीबुद्दीन खां साहब के खास रंग लिए थी जिसमे बांये की व तबले की लढन्त असरदार लगी. इसमें तिरकीट की निकासी व बांये का तालमेल व बोलो कि काटपरज बड़ी सुघडता से पेश की.
इसके बाद द्रुत तिंताल में टुकडे, चक्करदार, रेले जिसमें बोलो ओजस्वता कि चरम सीमा पर पहुंचाकर वादन का समापन किया. आपके साथ तानपुरी पर सिमंतिनी दीक्षित तथा हारमोनियम पर लेहरा संगति दीपक खसरावल ने बहुत उम्दा तरीके से की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथी अचल चौधरी व प्रख्यात तबला वादक पंडित दिनेष चंद्र शुक्ल थे.


