- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोविड-19 से लड़ने के लिए टैफे ग्रुप ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया
मध्यप्रदेश: टैफे ग्रुप – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, आयशर और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के निर्माता ने कोविड-19 के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार की लड़ाई में सहयोग देते हुए मध्यप्रदेश मुख्य मंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रूपये का दान दिया है।
लॉक डाउन के बाद से, टैफे ग्रुप की विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां अपने संचालन क्षेत्र के नज़दीकी इलाकों में कानून व्यवस्था की देखरेख कर रहे अधिकारियों, स्वच्छता कर्मचारियों, स्थानीय गरीब लोगों और प्रवासी श्रमिकों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का वितरण कर रही हैं।
रबी के मौसम के दौरान कोरोनावायरस के प्रकोप से छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, और इस संकट को दूर करने के प्रयास में उनकी सहायता करने की दृष्टि से टैफे ने चुनिंदा राज्यों में एक अनूठी मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल योजना भी शुरू की है।


