- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार, दो की मौत
इंदौर. शहर में कोरोना से संक्रमित की संख्या 500 पार हो गई है और कुल आंकड़ा 544 पहुंच गया है. बुधवार को दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट में से लगभग 200 जांच में 117 लोग पॉजीटिव मिले हैं. वहीं 2 लोगों की मौत भी हो गई है. इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 37 हो गया है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि दिल्ली भेजी गई जांचों में 465 के रिजल्ट आए हैं. इनमें लगभग 200 इंदौर के है. इनमें 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. ये लोग पहले से ही क्वारंटाइन है. इसके साथ ही कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 544 हो गई है. दो लोगों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 37 हो गया है.
डॉ. जडिय़ा ने इसके अलावा अभी तब हम 39 लोगों को डिस्चार्ज कर चुके हैं. 20 से 22 लोग ऐसे है जिनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है. इनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. हमारी सर्वे टीम ने अभी तक 45000 लोगों का सर्वे किया है. इनमें लगभग 300 लोग ऐसे थे जिन्हें सर्दी और खासी के लक्षण थे. लेनिक जब इन्हें मोबाइल मेडिकल टीम ने जांचा तो इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले.
वहीं, अब तक भी इएसआई में 300 और चोईथाम में 300 बेड का हॉस्पिटल तैयार है. इसके बाद हमारी कुल क्षमता 800 बेड की हो गई है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है. किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है.


