- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाटा स्काय बिंज ने वूट सलेक्ट और वूट किड्स के साथ ओटीटी प्ले को बनाया सशक्त
टाटा स्काय बिंज एक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जो एक ही इंटरफेस और एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ऐप्स पेश करता है।
सभी आयुवर्गों की मनोरंजन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अपने कंटेंट कैटलाग को सशक्त बनाते हुए टाटा स्काय की ओटीटी एग्रीगेटर सर्विस- टाटा स्काय बिंज ने वायाकोम 18 डिजिटल वेंचर्स के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उनकी प्रीमियम कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस टव्व्ज् सलेक्ट, बच्चों के लिए खास टव्व्ज् किड्स को सब्स्क्राइबर्स के लिए पेश किया जाएगा।
यह साझेदारी वायाकोम 18 और वूट ओरिजिनल्स की ओर से भारत के शीर्ष पायदान के टीवी शो प्रस्तुत करेगी, साथ ही देशी – विदेशी शोज से बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स को भी टाटा स्काय बिंज पर प्रस्तुत किया जाएगा।
टेलीविज़न पर कैच-अप और प्रीमियम ओटीटी कंटेंट पेश करने के साथ, टाटा स्काय बिंज पहले से भारत के लोकप्रिय ओटीटी प्लैटफॉर्म्स जैसे एमज़ान प्राइम वीडियो, डिज़नी़ हाटस्टार प्रीमियम, ज़ी5, सननेक्स्ट, हंगामा प्ले, इरोज़ नाओ और शोमारो मी की ओर से मनोरंजन के ढेरों विकल्प प्रस्तुत करता है।
टाटा स्काय बिंज के व्यापक कंटेंट में वूट सलेक्ट और वूट किड्स के शामिल होने के बाद अब बिंज के उपयोगकर्ता कई भाषाओं में ओरिजिनल्स, एक्सक्लुज़िव इंटरनेशनल कंटेंट, कल्ट ब्लाकबस्टर फिल्मों तथा हज़ारों वीडियोज़, ई-बुक्स, क्विज़ एवं बच्चों के लिए आडियो स्टोरीज़ का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
बच्चों के समग्र मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास के उदेश्य से इस कंटेंट को पेश किया गया है। यह साझेदारी, कनेक्टेड डिवाइसेज़ के इस दौर में टेलीविज़न पर देखे जाने वाले कंटेंट को नए आयाम देगी तथा बड़ी संख्या में दर्शको को संतोषजनक सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगी, जो अब तक इन सेवाओं से वंचित थे।
इस साझेदारी पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए, पल्लवी पुरी, चीफ़ कमर्शियल एण्ड कंटेंट आफिसर, टाटा स्काय ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हम ओटीटी ऐप्स के साथ टाटा स्काय बिंज के लिए अपनी लाइब्रेरी को विस्तारित करते रहे हैं, जो पूरे परिवार के लिए सबसे लोकप्रिय एवं बेहतरीन कंटेंट पेश करती है।
आज के वातावरण में बच्चों के लिए मनोरंजन के विकल्प सीमित हो गए हैं, ऐसे में वूट किड्स उन्हें मस्ती और लर्निंग के संतुलित संयोजन के साथ मनोरंजन का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा वूट सलेक्ट के साथ वायाकोम 18 की सभी फिल्में एवं लोकप्रिय भारतीय टीवी शोज भी टीवी से 24 घण्टे पहले ही दर्शको लिए उपलब्ध होंगे।’’
इस साझेदारी पर बात करते हुए गौरव रक्षित, सीओओ, वायाकोम 18 डिजिटल वेंचर्स ने कहा, ‘‘वूट में हम ऐसा बहुमुखी एवं व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं जो हमारे दर्शको को विविध प्रकार के कंटेंट का बेहतरीन अनुभव प्रदान करे। कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए, फिर चाहे वह वूट सलेक्ट की ओर से मनोरंजन हो या वूट किड्स की ओर से रोचक लर्निंग, टाटा स्काय बिंज के साथ यह साझेदारी हमें बड़ी संख्या में दर्शको को अपनी सेवाएं प्रदान करने का मौका देगी। हमें अपने जैसी सोच वाले ब्राण्ड के साथ साझेदारी करते हुए बेहद ख़ुशी का अनुभव हो रहा है जो हमारे दर्शको के लिए कंटेंट व्युइंग के अनुभव को बेहद समृद्ध और शानदार बना देगा।’’
वूट सलेक्ट के साथ टाटा स्काय बिंज के उपयोगकर्ता रोचक कंटेंट का आनंद ले सकते हैं जिसमें कई वूट ओरिजिनल्स जैसे असुर, मर्ज़ी, रायकर केस, इललिगल आदि शामिल हैं। इसी तरह ब्लाकबस्टर फिल्में और कलर्स (हिंदी), एमटीवी, निकलोडियान, कलर्स कन्नड, कलर्स मराठी, कलर्स बंगला, कलर्स सुपर और कलर्स गुजराती के लोकप्रिय शोज का आन डिमांड कंटेंट भी प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा जाने-माने इंटरनेशनल शो जैसे शार्क टैंक सीज़न 11, वाय वुमेन किल, द गुड वाईफ, द अफेयर और द ट्विलाईट ज़ोन आदि भी इस सूची में शामिल होंगे।
ऐसे समय में जब बच्चे अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हैं, उन्हें घर पर सुरक्षित और व्यस्त रखने के लिए कंटेंट की मांग बढ़ गई है, ऐसे में भारत में बच्चों के लिए एकमात्र ऐप-वूट किड्स के साथ यह साझेदारी लर्निंग और मनोरंजन का बेहतरीन संयोजन पेश करेगी और टाटा स्काय बिंज को बच्चों के लिए उत्कृष्ट गंतव्य बनाएगी।
यह हज़ारों लोकप्रिय भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय शोज , 200 से अधिक कार्टून्स- जैसे पोकीमोन, पेप्पा पिग, पापेट्रोल, मोटू पतलू, डोरा द एक्सप्लोरर, बैन 10 एवं अवतार- 150 से अधिक आडियो स्टोरीज़, 500 से अधिक ई-बुक्स और 5000 से अधिक शैक्षणिक क्विज़ पेश करता है।
टाटा स्काय के उपभोक्ता मात्र रु 299 प्रति माह पर- एमज़ान फायर टीवी स्टिक-टाटा स्काय एडीशन के ज़रिए टाटा स्काय बिंज पर प्रीमियम ओटीटी ऐप्स की लाइब्रेरी का लाभ उठा सकते हैं। टाटा स्काय के नए एवं मौजूदा उपभोक्ता रु 3999 के आफर शुल्क पर टाटा स्काय बिंज प्लस कनेक्शन ले सकते हैं जिसमें टाटा स्काय बिंज प्लेटफार्म के लिए 6 माह का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
फायर टीवी स्टिक या एंड्रोयड बाक्स पर टाटा स्काय बिंज के उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त लागत के पिछले 7 दिन तक मिस हो गए शोज़ (लीनियर एन्टाइटलमेन्ट के आधार पर) और 3 महीने के एमज़ान प्राइम सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं।


