- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
भारतीय बस उद्योग के भविष्य को एक नया आकार देते हुए “वोल्वो बसेस इंडिया वीईसीवी के साथ जुड़ गया है”
वोल्वो और आयशर ब्रांडों के तहत सार्वजनिक परिवहन समाधानों की सबसे विस्तृत श्रृंखला की पेशकश
नई दिल्ली. वोल्वो बसों के कारोबार के एकीकरण के लिए अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत भारत में वोल्वो बसों के निर्माण, संयोजन, वितरण और बिक्री के साथ ही व्यवसाय से जुड़े अन्य अधिकार कवर होंगे।
नतीजतन, होसकोटे, बेंगलुरु में बस निर्माण की सुविधा और वोल्वो बस इंडिया (VBI) के सभी कर्मचारियों को वीईसीवी (VECV) में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वोल्वो बस इंडिया वर्तमान में वोल्वो ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (VGIPL) का एक प्रभाग है।
इस घोषणा के बारे में वीईसीवी (VECV) के चेयरमेन , सिद्धार्थ लाल ने कहा, “यह समझौता आयशर मोटर्स और वोल्वो समूह के बीच बहुत मजबूत संबंध की गवाही देने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। समय के साथ, भारत में बसों के लिए वोल्वो ब्रांड इंटर-सिटी और इंट्रा-सिटी दोनों ही तरह के सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में सुरक्षा और आराम का पर्याय बन गया है, और हमें अपने संयुक्त उद्यम में इस प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए बेहद गर्व है।
वोल्वो बसेस इंडिया के वीईसीवी (VECV) में जुडने के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए परिवहन समाधान की व्यापक रेंज की पेशकश करके भारतीय बस उद्योग के भविष्य को एक नया आकार देना चाहते हैं।
लेनदेन के पूरा होने के बाद, वीईसीवी (VECV) और वोल्वो बस इंडिया VBI अपने बस व्यवसायों को संयुक्त रूप से वीईसीवी (VECV) ब्रांड के तहत एक नवगठित बस डिवीजन सुचारु करेंगे। यह नया प्रभाग वोल्वो और आयशर ब्रांडेड बसों की पेशकश करेगा।
साथ ही बाजार के अवसरों का लाभार्जन करने के लिए एक-दूसरे का अधिकतम सहयोग करेगा। इस रणनीति को निर्यात के लिए बढ़ाया जाएगा, जिसमें नया बस डिवीजन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वोल्वो बसों के कोर उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ पूरक उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करेगा।
वोल्वो बस कॉरपोरेशन के चेयरमेन हाकन एग्नेवॉल कहते हैं, “हम भारत में वोल्वो बसों के इस विकास से प्रसन्न हैं और वीईसीवी (VECV) को एक सफल JV कंपनी बनाने के अवसर के रूप में देखते हैं। वीईसीवी (VECV) में वोल्वो बसेस इंडिया के परिचालन को जोड़कर, हम अपने बस व्यवसाय को और विकसित करने और भारतीय बस बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने का लक्ष्य रखते हैं। नया बस डिवीजन ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक हैवी, मीडियम और लाइट ड्यूटी वाली आधुनिक बसों की एक पूरी श्रृंखला की पेशकश करेगा।”

इस अवसर पर, वीईसीवी (VECV) के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ, विनोद अग्रवाल ने कहा, “आयशर ब्रांडेड बसों के साथ भारतीय बस बाजार में वीईसीवी (VECV) की मजबूत उपस्थिति प्रीमियम बस सेगमेंट में वोल्वो बसों की प्रमुख स्थिति को बेहतर बनाएगी। इस एकीकरण के साथ, वीईसीवी (VECV) अपनी बसों में वोल्वो समूह की विश्व स्तर की तकनीक के जुड़ने के साथ उत्पाद विकास, खरीद और विनिर्माण के क्षेत्रों में तालमेल का लाभ उठाने में सक्षम होगा।”
वीजीआईपीएल के प्रेसिडेंट और एमडी कमल बाली ने कहा, “वोल्वो बस, भारत में वोल्वो ब्रांड का फ्लैग बेयरर है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे जेवी पार्टनर – वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स द्वारा इसकी प्रतिष्ठा में दोगुनी वृध्दि की जाएगी।”

वोल्वो बस कॉर्पोरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आकाश पासी ने कहा “आगे बढ़ते हुए, ग्राहक और पार्टर्नस वोल्वो और आयशर ब्रांड दोनों से समान स्तर के कस्टमर केयर और विश्व स्तरीय उत्पादों की उम्मीद कर सकते हैं। नया डिवीजन शहरीकरण, ई-मोबिलिटी और कनेक्टिविटी जैसे मेगा ट्रेंड्स के द्वारा संचालित भारतीय बाजार में आगे भी नवीन तकनीक, उत्पाद और सेवाएं प्रदान करेगा।” आकाश पासी नवगठित वीईसीवी (VECV) बस डिवीजन के अध्यक्ष होंगे। वे इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए फिर भारत लौटेंगे और वीईसीवी (VECV) के एमडी और सीईओ विनोद अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।
एक बार समझौतों के तहत शर्तों को पूरा करने के बाद लेनदेन पूरा हो जाएगा और अगले दो महीनों के भीतर अंतिम व्यापार हस्तांतरण बंद होने की उम्मीद है।


