- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
श्रेया धनवंतरी की बिग टिकट फिल्म चुप का टीजर हुआ रिलीज, आर बाल्कि ने लिखने के साथ किया है डायरेक्ट
सीरीज स्कैम 1992 में अपने बोल्ड किरदार की वजह से रातोंरात सेंसेशन बनी एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी अपनी बिग टिकट रिलीज ‘चुप’ के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को आर बाल्की ने लिखा और निर्देशित किया है।
हाल ही में इस फिल्म का टीज़र सामने आया है और यह एक बेहद दिलचस्प थ्रिलर स्टोरी की तरह लग रहा है, जो दर्शकों को अपनी सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर देगा। जारी हुए टीजर में श्रेया धनवंतरी के लुक की एक झलक देखी जा सकती हैं। इसे देखने के बाद साफ हो गया है कि फिल्म में अपने किरदार को श्रेया ने पूरी परफेक्शन के साथ निभाया हैं। टीजर में देखने के बाद लगता है फिल्म में श्रेया एक फसी हुई लड़की के रोल में हैं। हालांकि, उनके किरदार की पूरी इमेज तो फिल्म रिलीज होने के साथ ही समाने आएगी। लेकिन टीजर ने निश्चित रूप से कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच एक दिलचस्पी पैदा कर दी है। टीज़र में सनी देओल और दुलकर सलमान नजर आ रहे हैं।
श्रेया धनवंतरी ने फिल्म के इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, “यहां #गुरुदत्त जी को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हमें सबसे प्यारी महक वाला कागज़ का फूल दिया 🌸 #ChupRevengeOfTheArtist।”
आर बाल्की की यह फिल्म लेजेंड्री एक्टर गुरु दत्त उर्फ वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण के सिनेमाई प्रतिभा पर फोकस करती हैं। आज यानी 9 जुलाई को उनका जन्मदिन हुआ था और इस खास दिन पर उनकी विरासत का जश्न मनाने के लिए टीज़र को रिलीज कर दिया गया है।
ऐसे में आखिरकार श्रेया धनवंतरी अपने लाइनअप के साथ बिग स्क्रीन्स पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। श्रेया के फैन्स भी अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस को फिल्मों में देखने के लिए उत्साहित है। बता दें, चुप के बाद, एक्ट्रेस की अदभुत रिलीज होगी, जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।


