- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
टेक्सटाइल एसोसिएशन के सदस्यों ने मांडव के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा
इंदौर। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच टेक्सटाइल एसोसिएशन मप्र शाखा के सदस्यों ने अनुभवी अशोक वेदा और एम सी रावत के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के एतिहासिक पर्यटन स्थल मांडव की सपरिवार यात्रा की। इस मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों तक ने यात्रा का आनंद उठाया.
यह जानकारी मनोहर बतरेजा और अजीज जैन ने दी। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने काम में इतने अधिक व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने आसपास के पर्यटन स्थलों को निहारने के लिए समय नहीं मिल पाता। सावन में चारों और फैली हरियाली के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए एसोसिएशन द्वारा सभी सदस्यों को मांडव की यात्रा कराई गई।
रिचा वेदा और भारती बतरेजा ने बताया कि पर्यटन स्थल पर भ्रमण करने से एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे हमारे काम की गति बढ़ती है। अतिथि स्वागत रेखा चौरडिय़ा, शिनु नागपाल और पवन चौरडिय़ा ने किया। एसोसिएशन के निखिल नागपाल और रजत कुमार बलदुआ ने बताया कि इसी तरह के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी सभी सदस्यों को आगे भी भ्रमण कराया जाएगा।


