- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
एक फीसदी लोगों तक ही पहुंचा तकनीक का फायदा
गूगल के चैनल सेल्स डायरेक्टर ने डॉक्टर्स को बताई नई टेक्नोलॉजी
इंदौर. शहर में रहने वाले गूगल के चैनल सेल्स डायरेक्टर कार्तिक तनेजा जो की गूगल के लिए यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका का काम देखते है, आज अरिहंत हॉस्पिटल पहुचें . यहाँ उन्होंने हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टर्स के लिए आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किये.
उल्लेखनीय है कि कार्तिक का जन्म इंदौर में ही हुआा है. उनके पिता डॉ डी.के . तनेजा एम. जी .एम मेडिकल कालेज के डीन रह चुके है. सेमिनार में कार्तिक ने युवाओं से कहा कि तकनीक का फायदा अभी तक सिर्फ एक फीसदी लोगों तक ही पंहुचा है, जबकि देश की अधिकांश समस्याओं को नई नई टेक्नोलॉजी के द्वारा हल किया जा सकता है.
टेक्नोलॉजी के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है. कैंसर, डायबिटीज, हार्ट की बीमारियों को जल्द से जल्द पहचाना जा सकता है. अब आप लम्बे समय तक जीवित रह सकते है क्योंकि आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपको कौन सी बीमारी हो सकती है.
आज दिन ब दिन तकनीक सस्ती और सरल हो रही है. हर फील्ड चाहे वो शिक्षा हो, मेडिकल हो या ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है. सेमिनार की शुरूआत में डॉ प्रकाश बगनानी और डॉ एम.एम शर्मा ने कार्तिक तनेजा का स्वागत किया. डॉ मोनू जैन ने संचालन किया और आभार प्रकट किया .


