- विदेश जाने की जरूरत नहीं, अब भारत में भी मिल रहा हाईटेक डेंटल इंप्लांट इलाज
- कम हड्डी में भी लग सकेंगे स्थायी दांत, एआई और डिजिटल प्लानिंग से बढ़ी इंप्लांट की सटीकता
- "It’s a reminder that honest stories, told with sincerity, always find their place ", Alaya F on Srikanth's National Award win!
- एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’
- Jio Studios and B62 Studios’ Article 370 honoured with National Award for Best Feature Film at the 72nd National Film Awards!
मानव सेवा ट्रस्ट के बच्चों के साथ कर्मचारियों ने पौधे रोपे
इंदौर। अनाथ बच्चों को बाल्यावस्था में प्रवेश दे कर उन्हे स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्रदान करने वाले सांवेर रोड़, ग्राम रेवती स्थित मानव सेवा ट्रस्ट के परिसर में एक साफ्टवेयर समूह सेरोसाफ्ट साल्यूशन्स के 100 से अधिक कर्मचारियों ने अर्पित बड़जात्या, सिद्वार्थ बड़जात्या एवं मानव सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक एके गुजरानिया के आतिथ्य में पौधे रोंपे।
इस मौके पर संस्था में पढ़ रहे बच्चों को भी आमंत्रित कर उनके साथ खेल कूद, पौधो की सेवा एवं उनके करियर के संबध में चर्चा कर उचित मार्गदर्शन भी दिया गया। समूह की ओर से ट्रस्ट के सहायतार्थ राशि भी भैंट की गई । संस्थान के कर्मचारियों ने इन बच्चों के साथ घुल मिल कर ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों की जानकारी भी प्राप्त की ।
यहां पढ़ने वाले सभी बच्चांे को उनके जातिगत नामों को भुला कर ‘मानव‘ उपनाम दिया गया है। हरित क्रांति में सहयोग स्वरूप सबने एक साथ मिल कर पौधे रोपे और उनके सुरक्षा का संकल्प भी व्यक्त किया।


