- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
सबसे स्मार्ट कौन गेम शो में शहर की दो बहनों ने जीते 12 लाख
इन्दौर. स्टार प्लस टीवी चैनल पर सांय 6.30 से 7.30 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होने वाले गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन’ कार्यक्रम में इंदौर की दो बहनों, राशिका एवं रीतिका हेड़ा ने अपनी स्मार्टनेस का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 लाख 95 हजार रू. की इनामी राशि प्राप्त की है।
यह कार्यक्रम गुरूवार 6 सितंबर को प्रसारित होगा. स्टार प्लस केे इस कार्यक्रम में इन दोनो बहनों का चयन एक वीडियों क्लीप के आधार पर हुआ है। यह वीडियो क्लीप चैनल को भेजा गया था, जिसमें दोनो बहनों के बोलने, चलने और भाव-भंगिमा को देख कर चैनल ने उन्हे अपने मुंबई स्टूडियों में आमंत्रित किया था।
विभिन्न सवालों के उत्तर देते हुए प्रेस्टीज कॉलेज में बीबीए की छात्रा राशिका तथा सिका स्कूल में 12 वीं की छात्रा रीतिका ने अपनी प्रतिद्वंदी बड़ौदा से आई दो प्रतिभागियों को पराजित कर तीन राउंडस में कुल 11 लाख 95 हजार की इनामी राशि अपने नाम की.
इस कार्यक्रम का प्रदर्शन गुरूवार को स्टार प्लस पर सांय 6.30 से 7.30 बजे तक होगा। इनमें राशिका बड़ी और रीतिका छोटी बहन है। इनके पिता चंद्रप्रकाश हेड़ा माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र के सचिव एवं पेशे से निवेश सलाहकार हैं। माता विनिता भी उनके व्यापार में सहयोगी हैं।


